Rajasthan News: अलवर. जिले के बड़ौदामेव क्षेत्र के मेलखेड़ी गांव में पालतू कुत्ते ने अपने ही मालिक पर हमला कर दिया। इससे मालिक की एक आंख के पास गंभीर चोट आई और आठ टांके आए। घटना के बाद मालिक ने कुत्ते को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला।

कुत्ते के मालिक भजन ने बताया कि वह पालतू कुत्ते को शनिवार सुबह पानी पिलाने के लिए गया, तभी उसने आंख के पास काट लिया और गुस्से में आकर मैंने उसे मार डाला। परिजन उसे अलवर के जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसके 8 टांके लगाए। कुछ घंटे आर्ब्जवेशन में रखने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
एक दिन पहले बेटे को भी काटा
घायल भजनलाल ने बताया कि वह खेती-मजदूरी का काम करता है। करीब 20-25 दिन ही वह अपने परिचित से कुत्ता लेकर आया था। शुक्रवार को उसके 8 वर्षीय बेटे को भी काट लिया था। जिससे उसके एक पैर में हल्की खरोंच आई थी।
नए माहौल में हो जाते हैं आक्रामक
डॉग एक्सपर्ट वीरेन शर्मा का कहना है कि घटना पूरी तरह से डॉग के मनोविज्ञान और उसके परिवेश में अचानक आए बदलाव का परिणाम है। जिस डॉग ने व्यक्ति को काटा, वह वास्तव में उसका पुराना पालतू नहीं था, बल्कि उसके दोस्त ने कुछ दिन पहले ही उसे सौंपा था। डॉग लगभग 2 साल का, पूरी तरह से वयस्क और अपने पूर्व मालिक के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ था। हो सकता है कि वह अचानक नए घर, नए व्यक्ति और नए माहौल में आने से असुरक्षित और तनावग्रस्त हो गया।
पढ़ें ये खबरें
- हम आपका समर्थन करेंगे… स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी के लिए कह दी ये बात, 2027 के चुनावों को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान
- नवरात्रि मेले में अश्लील डांस: बार बालाओं के डांस देखने उमड़ी भीड़, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
- वाहन चेकिंग के दौरान कार चालक ने काटा बवाल : चाबी मांगने पर ट्रैफिक निरीक्षक को दी धमकी, कहा- मैं प्रदेश पदाधिकारी हूं, अब अंजाम यहीं भुगताउंगा
- IPL 2026 : KKR ने MI को 221 रन का दिया टारगेट, रहाणे-अंगकृष का अर्धशतक, शार्दुल ने झटके 3 विकेट
- 7 साल बाद फिर लौटी टॉपर्स की फैक्ट्री सिमुलतला आवासीय विद्यालय की चमक, 492 अंक लाकर पुष्पांजलि कुमारी ने टॉप किया बिहार
