Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर जिले में 34 वर्षीय नरसिंगाराम ने पत्नी के कथित अवैध संबंधों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। घटना सदर थाना क्षेत्र के रावतसर गांव की है, जहां नरसिंगाराम का शव शनिवार रात घर के बाहर बने पानी के टांके में मिला।
शनिवार देर रात जब पिता की नींद खुली तो नरसिंगाराम घर पर नहीं था। खोजबीन के दौरान वह टांके में तैरता मिला। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया।

10 साल की शादी, 7 साल से विवाद
परिजनों के मुताबिक, नरसिंगाराम की शादी 10 साल पहले मीरा नामक महिला से हुई थी। 2017 से मीरा का गांव के ही भैराराम से संबंध था। कई बार सामाजिक स्तर पर समझाने की कोशिश हुई, लेकिन मीरा ने उल्टा नरसिंगाराम पर महिला थाने में शिकायतें दर्ज करवाईं। परिवार का आरोप है कि इसी मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उसने जान दे दी।
गिरफ्तारी की मांग पर धरना
मौत के बाद परिजन और ग्रामीण बाड़मेर अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि मीरा और उसके प्रेमी भैराराम को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने मृतक के भाई बाबूलाल की शिकायत पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और परिजनों से बातचीत जारी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंपा जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- हम आपका समर्थन करेंगे… स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी के लिए कह दी ये बात, 2027 के चुनावों को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान
- नवरात्रि मेले में अश्लील डांस: बार बालाओं के डांस देखने उमड़ी भीड़, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
- वाहन चेकिंग के दौरान कार चालक ने काटा बवाल : चाबी मांगने पर ट्रैफिक निरीक्षक को दी धमकी, कहा- मैं प्रदेश पदाधिकारी हूं, अब अंजाम यहीं भुगताउंगा
- IPL 2026 : KKR ने MI को 221 रन का दिया टारगेट, रहाणे-अंगकृष का अर्धशतक, शार्दुल ने झटके 3 विकेट
- 7 साल बाद फिर लौटी टॉपर्स की फैक्ट्री सिमुलतला आवासीय विद्यालय की चमक, 492 अंक लाकर पुष्पांजलि कुमारी ने टॉप किया बिहार
