Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर जिले में 34 वर्षीय नरसिंगाराम ने पत्नी के कथित अवैध संबंधों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। घटना सदर थाना क्षेत्र के रावतसर गांव की है, जहां नरसिंगाराम का शव शनिवार रात घर के बाहर बने पानी के टांके में मिला।
शनिवार देर रात जब पिता की नींद खुली तो नरसिंगाराम घर पर नहीं था। खोजबीन के दौरान वह टांके में तैरता मिला। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया।

10 साल की शादी, 7 साल से विवाद
परिजनों के मुताबिक, नरसिंगाराम की शादी 10 साल पहले मीरा नामक महिला से हुई थी। 2017 से मीरा का गांव के ही भैराराम से संबंध था। कई बार सामाजिक स्तर पर समझाने की कोशिश हुई, लेकिन मीरा ने उल्टा नरसिंगाराम पर महिला थाने में शिकायतें दर्ज करवाईं। परिवार का आरोप है कि इसी मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उसने जान दे दी।
गिरफ्तारी की मांग पर धरना
मौत के बाद परिजन और ग्रामीण बाड़मेर अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि मीरा और उसके प्रेमी भैराराम को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने मृतक के भाई बाबूलाल की शिकायत पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और परिजनों से बातचीत जारी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंपा जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद अलर्ट हुई पुलिस, बढ़ाई गई Disha Patani के घर की सुरक्षा
- जयपुर में अचार की टंकियों में मिलीं मरी छिपकलियां, 85 हजार किलो माल सीज
- इलाज के नाम पर नाबालिग छात्रा से हैवानियत! स्वास्थ्य जांच में 5 महीने की गर्भवती मिली, पुलिस ने आरोपी बैगा को किया गिरफ्तार
- Today’s Top News: IAS की फर्जी Facebook ID बनाने वाला UP से गिरफ्तार, फार्मेसी की हजारों सीटें खाली, 8 साल तक छिपाकर रखे हीरे बेचने पहुंचा तो पकड़ाया, जीवित महिला को मृत बताकर राशन कार्ड किया निरस्त, अस्पताल से लापता युवक 10 दिन बाद लौटा घर… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- ‘Student of the Year: After Dark’ से शनाया कपूर का डरावना फर्स्ट लुक वायरल, करण जौहर ने किया नई सीरीज का ऐलान
