Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। मुहाना थाना क्षेत्र के सुमेर नगर फुटबॉल ग्राउंड के पास 16 अगस्त को एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान मनोज कुमार रैगर के रूप में हुई, जो ई-रिक्शा चालक था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मनोज की हत्या उसकी पत्नी संतोष ने अपने प्रेमी ऋषि श्रीवास्तव और दोस्त मोहित शर्मा के साथ मिलकर की।

पुलिस के अनुसार, संतोष और ऋषि ने कई महीनों से हत्या की साजिश रची थी। मनोज के शराब पीकर मारपीट करने और शक करने की आदत से तंग आकर संतोष ने यह कदम उठाया। हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए तीनों ने वेब सीरीज और सीआईडी के एपिसोड देखकर प्रेरणा ली। उन्होंने 20 दिन पहले एक नया सिम कार्ड खरीदा, जिसका इस्तेमाल केवल आपसी बातचीत के लिए किया गया ताकि कोई सुराग न मिले।
योजना के तहत, ऋषि ने अपने दोस्त मोहित को मनोज का ई-रिक्शा किराए पर लेकर सुनसान जगह पर ले जाने के लिए तैयार किया। जन्माष्टमी के दिन मोहित ने ई-रिक्शा बुक किया और मनोज को सुमेर नगर ले गया, जहां हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर संतोष, ऋषि और मोहित को हिरासत में लिया है।
पढ़ें ये खबरें
- नारियल खरीदते समय रखें इन बातों का ख्याल, हमेशा मिलेगा ज़्यादा पानी और मलाई वाला नारियल…
- ये हिंदुओं का देश है, यहां के सभी नेता को…गौरक्षा की बात करते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया बड़ा बयान, संतों पर भी उठाए सवाल
- T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले 10 बल्लेबाज, विराट कोहली ने लिस्ट में मचाई खलबली, पाकिस्तानी दिग्गज को पछाड़ा
- घर में छात्रा को अकेली देख पहुंच गया सीनियर स्टूडेंट, जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने नाबालिग को किया गिरफ्तार
- ‘MLC बनने के लिए हमारे घर आते थे…’, TMC सांसद कीर्ति आजाद का गिरिराज सिंह पर बड़ा हमला, बोले- कपड़ा भी हमने सिलवा कर दिया
