शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष के पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बोलेरो से पहुंचे लोगों ने पंप कर्मचारियों से मारपीट की। थप्पड़ मारे और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि ‘जो करना है कर लो’… वहीं पंप मैनेजर ने इसकी शिकायत थाने में की है।
यह पूरा मामला राजधानी भोपाल के बैरसिया का है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व मंत्री व बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुराम चौधरी के बैरसिया स्थित पेट्रोल पंप पर बवाल मच गया। बताया जा रहा है कि कुछ लोग बोलेरो से पहुंचे और कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी। थप्पड़ मारे और जान से मारने की धमकी दी।
ये भी पढ़ें: कोर्ट के ADJ से अभद्रता करने पर भाजपा नेता गिरफ्तार, अवैध अतिक्रमण पर चला ‘पीला पंजा’, सरकारी जमीन पर बना पोल्ट्री फार्म जमींदोज
वहीं बोलेरो सवार ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों से कहा कि ‘जो करना है कर लो’ जिससे कर्मचारी दहशत में आ गए। घटना के बाद बोलेरो सवार मौके से फरार हो गए। वहीं पंप मैनेजर ने इसकी शिकायत थाने में की है। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

