इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में जमीन विवाद में एक युवक हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक ने पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा पर जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा गया।
यह पूरा मामला जिले के जूनापानी गांव का है। जहां रहने वाले रोहित पाल के परिवार का आरोप है कि उसकी ढाई एकड़ जमीन पर पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा ने जबरन कब्जा कर लिया है। रोहित और उसके घर वालों का दावा है कि यह जमीन उसके परिवार के कब्जे में है। इसके विरोध में हाईटेंशन लाइन के 110 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया।
ये भी पढ़ें: खेत में काम कर रहे किसान पर जंगली भालू का हमला, चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण, अस्पताल में कराया भर्ती
इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली थाना और जावर थाना पुलिस, नायब तहसीलदार और पटवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को टावर से नीचे उतरने के लिए लगातार समझाइश दी। परिवार वाले भी लगातार गुहार लगाते रहे। करीब 4 घंटे से भी ज्यादा समय तक युवक टावर पर चढ़ा रहा और हंगामा करता रहा, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ये भी पढ़ें: MP में महिलाओं से मारपीट: दतिया में दबंग ने बेटे से विवाद पर मां को लाठी से पीटा, ग्वालियर मे पिटाई से घायल महिला अस्पताल में भर्ती
रोहित की पत्नी साधना पाल ने कहा कि पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा हमारी खेती पर कब्जा करना चाहते है। आए दिन जेल में डालने की धमकी देते है। वहीं साधना पाल ने मांग करते हुए कहा कि हमें सिर्फ हमारी जमीन चाहिए।

