डेरा नानक साहब : पंजाब में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। डेरा बाबा नानक के करियाना व्यापारी रवि ढिल्लों की मंगलवार देर रात फिरौती न देने के कारण तीन युवकों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके विरोध में डेरा बाबा नानक के दुकानदारों ने बुधवार को बाजार बंज कर थाने के सामने धरना दिया। यह हत्या मंगलवार के की गई थी।
लगातार व्यापारियों की हत्या और फिरौती मांगे के दौर चल ही रहा है। यही कारण है कि नाराज व्यापारी का बड़ा दल धरना दे रहे है। इसमें व्यापार मंडल, दुकानदारों, किसानों और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने भाग लिया। धरने के दौरान प्रदेश सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। धरनाकारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों ने लगाया यह आरोप व्यापारियों के अनुसार मंगलवार को जब रवि ढिल्लों ने दुकान बंद कर घर जाना था तो थाना डेरा बाबा नानक प्रभारी दोनों सुरक्षा कर्मियों को अपने साथ ले गए।
इसके बाद आरोपितों ने ढिल्लों की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। उनका आरोप है कि ढिल्लों की मौत एसएचओ की लापरवाही के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती धरना जारी रखा जाए।
- CG Breaking: ट्रफिक पुलिस की गाड़ी ने 2 मासूमों को कुचला, 1 की मौके पर ही मौत, एक की हालत गंभीर…
- वायुसेना को मिलने जा रहे 5 LCA तेजस, HAL ने दूर की एयरफोर्स की टेंशन; सीमा पार बढ़ी हलचल; जानिए क्या है खास
- विदेशी मेम को इंडियन ब्वॉय से हुआ लवः फ्रांस की युवती MP के युवक के साथ आज शादी के बंधन में बंधेंगे, लेंगे सात फेरे
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर कोकिला स्व. लता जी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
- शामली में ठांय-ठांय : लूट के इरादे खड़ा था बदमाश, पुलिस को देख शुरू कर दी फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में हुआ ढेर, 90 से ज्यादा मामलों में था आरोपी


