पटियाला : पटियाला जेल में 10 सितंबर को हुए हमले में गंभीर रूप से घायल हुए पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर सूबा सिंह की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी पुष्टि डीएसपी सिटी-1 सतनाम सिंह ने की है।
हमला हिंदू नेता सुदूर सूरी हत्याकांड के आरोपी संदीप सिंह सन्नी द्वारा किया गया था, जो वर्तमान में पटियाला जेल में बंद है। जानकारी के अनुसार, जेल के अंदर सन्नी का सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के साथ झगड़ा हो गया था। इस दौरान उसने सेवानिवृत्त डीएसपी गुरबचन सिंह, इंस्पेक्टर सूबा सिंह और इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह पर हमला कर दिया।
हमले में घायल सभी अधिकारियों को राजिंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सूबा सिंह की आज इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। अन्य दो घायलों का इलाज अभी भी जारी है।
- पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, पिता बोले- ‘गला घोंटकर मारा’, पुलिस ने भेजा जेल
- मौत का हाईवे बना मुंगेली-बिलासपुर NH : घटिया निर्माण से सड़क पर आई दरारें, हादसे के बाद भी नहीं हो रहा सुधार
- जून में श्रीलंका और अफगानिस्तान से भिड़ेगी दिव्यांग क्रिकेट टीम, पीसीसीएआई करेगा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट
- सड़क पर दौड़ी मौत: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की थम गई सांसें
- Raipur News: सरकारी जमीन पर बेखौफ चल रहा खनिजों के अवैध उत्खनन का खेल, मीडिया को देख JCB छोड़कर भागा ड्राइवर

