बठिंडा। केंद्रीय जेल बठिंडा से फिर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार चोरी के मामले में बंद एक हवालाती लापता हो गया। सोमवार सुबह कैदियों और बंदियों की गिनती के दौरान उसकी गुमशुदगी का पता चला, जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वह लापता है या फरार।
लापता हवालाती की पहचान तिलक राज निवासी बठिंडा के रूप में हुई है, जो चोरी के मामले में जेल में बंद था। घटना की जानकारी मिलते ही जेल परिसर में सर्च अभियान चलाया गया। जेल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। चौंकाने वाली बात यह है कि तिलक राज किसी भी कैमरे में कैद नहीं हुआ। जेल की ऊंची दीवारों और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए वहां से भागना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है।
मामले की पुष्टि करते हुए जेल अधीक्षक शिवराज सिंह ने बताया कि एक बंदी गायब है जिसकी तलाश की जा रही है। जिला पुलिस को भी सूचना दे दी गई है और उसके घर व संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हवालाती जेल से फरार हो चुका है या फिर कहीं अंदर ही छिपा हुआ है। प्रशासन हर एंगल से जांच कर रहा है। अन्य से भी पूछताछ की जा रही है।
- Uttarakhand Budget 2026-27 : धामी सरकार ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ का बजट, गंगा कोरिडोर, कुंभ, के लिए किया प्रावधान, महिला सुरक्षा के लिए निर्भया फंड का ऐलान
- नवांशहर में दिनदहाड़े फायरिंग: हमलावरों ने अस्पताल पर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत
- शादी का झांसा देकर युवती से बनाए संबंध, दबाव बनाने पर किया इनकार, आरोपी गिरफ्तार
- पति को रास्ते से हटाने की क्रूर साजिश: पत्नी और प्रेमी ने पत्थर से सिर कुचलकर नदी में फेंका शव, 72 घंटे में पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
- शहीद जुब्बा साहनी को नमन, बापू सभागार में जुटेंगे हजारों निषाद, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे शामिल

