Rajasthan News: जयपुर के सरना डूंगर स्थित Kaysons फार्मा फैक्ट्री में मंगलवार को केंद्रीय आयुष मंत्रालय की टीम ने छापा मारा। फैक्ट्री पर पहले से ताला लगा हुआ था, जिसे टीम ने खुलवाया और करीब 7 घंटे तक जांच की। शाम तक टीम फैक्ट्री से दस्तावेज और सैंपल लेकर रवाना हो गई।

टीम दोपहर करीब 12 बजे पहुंची और शाम 7 बजे तक फैक्ट्री में रही। सूत्रों के मुताबिक, जांच दल ने कंपनी के रिकॉर्ड, उत्पादन प्रक्रिया, कच्चे माल की क्वालिटी और टेस्टिंग सिस्टम की बारीकी से जांच की। सिरप निर्माण में इस्तेमाल होने वाले तत्वों की टेस्टिंग प्रक्रिया को भी समझा गया।
जांच के बाद टीम कई सैंपल और दस्तावेज अपने साथ ले गई। फैक्ट्री के उत्पादन और स्टोरेज यूनिट दोनों का निरीक्षण किया गया। जांच पूरी होने के बाद मीडिया ने जब टीम से प्रतिक्रिया मांगी, तो सदस्यों ने कोई बयान नहीं दिया और सीधे अपने वाहनों से रवाना हो गए।
राजस्थान में हाल ही में खांसी की सिरप के सेवन से बच्चों की तबीयत बिगड़ने और मौत के मामलों ने बड़ा विवाद खड़ा किया था। चूरू, भरतपुर, सीकर और जयपुर में ऐसे कई केस सामने आए, जिसके बाद राज्य सरकार ने Kaysons फार्मा की दवाओं पर रोक लगा दी थी। हालांकि मेडिकल विभाग की रिपोर्ट में कंपनी को क्लीन चिट देते हुए कहा गया था कि डेक्स्ट्रोमेथोर्फन सिरप से किसी बच्चे की मौत नहीं हुई।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Top News 11 april 2026: खून पसीने की मेहनत हुई स्वाहा, रेड के दौरान पुलिसकर्मी घायल, तेजस्वी का स्कूल बहन के उड़े परखच्चे, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- प्लास्टिक बोतल में शराब बिक्री का विरोध : शीशी बॉटल व्यापारियों ने कहा – व्यापार ठप होने से हो रहा आर्थिक नुकसान, पूर्व मंत्री ननकीराम बोले – फैसले पर पुनर्विचार करे सरकार
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत
- ‘ब्यूटी भाभी’ की गुहार, सोनोग्राफी मशीन दे दो सरकार… महिला ने सीएम डॉ. मोहन से की मांग, कहा- पांव में सूजन आ जाती है
- CSK vs DC IPL 2026: संजू सैमसन ने आईपीएल में 5 साल बाद जड़ा शतक, लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, MS धोनी का बड़ा कीर्तिमान भी ध्वस्त
