Rajasthan News: जयपुर के सरना डूंगर स्थित Kaysons फार्मा फैक्ट्री में मंगलवार को केंद्रीय आयुष मंत्रालय की टीम ने छापा मारा। फैक्ट्री पर पहले से ताला लगा हुआ था, जिसे टीम ने खुलवाया और करीब 7 घंटे तक जांच की। शाम तक टीम फैक्ट्री से दस्तावेज और सैंपल लेकर रवाना हो गई।

टीम दोपहर करीब 12 बजे पहुंची और शाम 7 बजे तक फैक्ट्री में रही। सूत्रों के मुताबिक, जांच दल ने कंपनी के रिकॉर्ड, उत्पादन प्रक्रिया, कच्चे माल की क्वालिटी और टेस्टिंग सिस्टम की बारीकी से जांच की। सिरप निर्माण में इस्तेमाल होने वाले तत्वों की टेस्टिंग प्रक्रिया को भी समझा गया।
जांच के बाद टीम कई सैंपल और दस्तावेज अपने साथ ले गई। फैक्ट्री के उत्पादन और स्टोरेज यूनिट दोनों का निरीक्षण किया गया। जांच पूरी होने के बाद मीडिया ने जब टीम से प्रतिक्रिया मांगी, तो सदस्यों ने कोई बयान नहीं दिया और सीधे अपने वाहनों से रवाना हो गए।
राजस्थान में हाल ही में खांसी की सिरप के सेवन से बच्चों की तबीयत बिगड़ने और मौत के मामलों ने बड़ा विवाद खड़ा किया था। चूरू, भरतपुर, सीकर और जयपुर में ऐसे कई केस सामने आए, जिसके बाद राज्य सरकार ने Kaysons फार्मा की दवाओं पर रोक लगा दी थी। हालांकि मेडिकल विभाग की रिपोर्ट में कंपनी को क्लीन चिट देते हुए कहा गया था कि डेक्स्ट्रोमेथोर्फन सिरप से किसी बच्चे की मौत नहीं हुई।
पढ़ें ये खबरें
- धामी जी से धन का हिसाब लिया जाएगा कि… गणेश गोदियाल का तीखा हमला, अमित शाह के दौरे को लेकर पूछा तीखा सवाल
- कैमूर में महिला चला रही थी हेरोइन तस्करी का धंधा, पुलिस ने 1.25 लाख कैश और हेरोइन के साथ दबोचा
- इलाहाबाद हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता से कथित दुर्व्यवहार पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने निंदा प्रस्ताव किया पारित
- हड़ताल में शामिल 5 पटवारी निलंबित, राजस्व कार्यों में लापरवाही पर कलेक्टर ने की कार्रवाई
- सहकारिता और लोकतंत्र एक-दूसरे के पूरक, समितियों की पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी : संभागायुक्त
