Rajasthan News: बाबा खाटूश्यामजी के भक्तों के लिए अहम खबर है। 12 अक्टूबर की रात 10 बजे से लेकर 13 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे। इस दौरान किसी भी श्रद्धालु को दर्शन की अनुमति नहीं होगी।

श्रीश्याम मंदिर कमेटी के अनुसार, दीपावली की तैयारियों को देखते हुए पूरे मंदिर परिसर में सफाई, रंगाई और बिजली सजावट का काम किया जाएगा। इसी कारण लगभग 20 घंटे तक आम दर्शन बंद रहेंगे।
मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे 12 और 13 अक्टूबर को दर्शन के लिए न आएं। बताया गया कि 13 अक्टूबर शाम 6 बजे तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी, जिसके बाद मंदिर के पट फिर से खोल दिए जाएंगे और आरती के साथ नियमित दर्शन शुरू होंगे।
आमतौर पर खाटूश्यामजी मंदिर हर अमावस्या या किसी विशेष पर्व से पहले कुछ समय के लिए बंद रहता है। इस दौरान बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार और मंदिर की साफ-सफाई की जाती है। इस बार भी दीपावली से पहले यही परंपरा निभाई जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- साकेत कोर्ट में सुसाइड की कोशिश, बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे फरियादी की वकीलों ने बचाई जान
- MMS वायरल केस : विधायक देवेंद्र यादव ने थाने में दिया फोटो और वीडियो का सैंपल, कहा – दबाव में नोटिस-नोटिस खेल रही पुलिस
- पटना मेट्रो में स्लैब के नीचे तड़पता रहा मजदूर, सहकर्मी बचाने के बजाय बनाते रहे वीडियो, अस्पताल में इलाज जारी
- पानीपत-रोहतक हाईवे पर किसानों का प्रदर्शन, पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक के बाद धरना शुरू
- सिजीमाली विवाद: सस्मित पात्रा ने जुएल ओराम से हस्तक्षेप की मांग
