चंडीगढ़. पंजाब में आई बाढ़ ने माझा क्षेत्र में सबसे अधिक तबाही मचाई थी, और अब सरकार यहीं से मुआवजे के चेक वितरण की शुरुआत करने जा रही है। इस आपदा में करीब 55 लोगों की जान गई थी और हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की थी कि वे किसी की दीवाली खराब नहीं होने देंगे और इसके लिए दीवाली से पहले मुआवजे के चेक जारी किए जाएंगे।
पंजाब सरकार ने बाढ़ के बाद अब पुनर्वास कार्यक्रम शुरू कर दिया है। ‘रंगला पंजाब फंड’ के तहत मुआवजे के चेक आज से वितरित किए जाएंगे। इसके लिए अमृतसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उन लोगों को चेक दिए जाएंगे जिनकी फसल, घर और पशुओं को नुकसान हुआ है।
माझा क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान
बाढ़ ने माझा क्षेत्र में सबसे अधिक तबाही मचाई थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार इस क्षेत्र से मुआवजे का वितरण शुरू कर रही है। आज अमृतसर के अजनाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल मौजूद रहेंगे। सरकार ने फसल के नुकसान के लिए प्रति एकड़ 20,000 रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

पुनर्वास के लिए हर एक पैसा खर्च होगा
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस संकट की घड़ी में कुछ राजनीतिक दल बिना शर्त सरकार को दोषी ठहराने में लगे हैं। उन्होंने अफसोस जताया कि इस बाढ़ से करीब 2300 गांव प्रभावित हुए और 20 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुनर्वास योजना के तहत जुटाया गया हर एक पैसा बाढ़ प्रभावित लोगों पर खर्च किया जाएगा।
- ‘खरगे और राहुल कांग्रेस को खुद निगल रहे…’, केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा- राहुल की नेतागीरी में कांग्रेस अगले महीने शतकीय हार का रिकॉर्ड बनाएगी
- Rajasthan New: सीएम भजनलाल ने किया चंबल एक्वाडक्ट का भूमि पूजन, 17 जिलों को मिलेगा पानी
- काम के बहाने ‘कामवासना’: नौकरी दिलाने के बहाने युवक ने कई बार महिला से किया रेप, दोस्तों ने भी लूटी इज्जत, बाबा’राज’ में नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
- नेशनल हाइवे पर 2-2 फीट के गड्ढे, फंस जाते हैं भारी वाहन, पीडब्ल्यूडी के ईई से हाई कोर्ट ने शपथ पत्र में मांगा जवाब…
- अगले महीने गूंजनी थी शहनाई, अब पसरा सन्नाटा, युवक का पैर फिसलने से दर्दनाक हादसे में मौत

