रणधीर परमार, छतरपुर। राजनगर थाने में युवक के सुसाइड करने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी अगम जैन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 आरक्षक संजय सिंह और शिवकुमार पाल को सस्पेंड कर दिया है। वहीं मजिस्ट्रेट भी थाने पहुंचे। मामले की न्यायिक जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: पुलिस कस्टडी में युवक ने की आत्महत्या: थाने में लगाई फांसी, परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप
बता दें कि इमिलिया निवासी मृतक राजेश पटेल को शनिवार को पुलिस पूछताछ के लिए लाई थी। वह थाने में मौजूद महिला डेस्क के बाथरूम में गया था। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
यह भी पढ़ें: कच्ची दीवार धंसी: एक मजदूर की मलबे में दबने से मौत, 1 की CPR देकर बचाई जान
घटना की सूचना मिलते ही परिजन भीड़ को लेकर थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं मृतक के परिजनों ने 2 पुलिस कर्मियों पर 50 हजार रूपए मांगने का आरोप लगाया।

