शुभम जायसवाल, राजगढ़। Rajgarh Wall Collapsed: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में दर्दनाक हादसा हो गया। नाली निर्माण के दौरान कच्ची दीवार गिरने से 2 मजदूर मलबे में दब गए। दुर्घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई।
दरअसल, ग्राम निपानिया में प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना के तहत नाली निर्माण किया जा रहा था। इस दौरान साइड की कच्ची दीवार की मिट्टी धंस गई जिससे वहां काम कर रहे दो मजदूर मिट्टी में दब गए। सूचना मिलते ही लीमा चौहान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।
पुलिस बल और दो जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर प्रशासन पहुंचा और त्वरित कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस जवान अमितेंद्र रघुवंशी और दिवाकर वर्मा ने मौके पर मानवता दिखाते हुए सीपीआर देकर सानू बंजारा की जान बचाई गई। लेकिन दूसरे मजदूर संजू बंजारा को जब तक निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

