शशांक द्विवेदी, खजुराहो। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर थाने में युवक की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। मृतक को शनिवार को पुलिस पूछताछ के लिए लाई थी। इस घटना से जिले में हड़कंप मच गया। मृतक का नाम राजेश पटेल बताया जा रहा है, जो राजनगर थाना क्षेत्र के इमिलिया का रहने वाला था।
यह भी पढ़ें: कच्ची दीवार धंसी: एक मजदूर की मलबे में दबने से मौत, 1 की CPR देकर बचाई जान
पुलिस हिरासत में बंद राजेश थाने में मौजूद महिला डेस्क के बाथरूम में गया था। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अगम जैन सहित 5 अनुविभाग के एसडीओपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल थाने में पहुंच गया। कस्टडी में हुई इस मौत ने सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: बहू की प्रताड़ना से तंग ससुर ने किया सुसाइड: लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली, पुलिस ने सुसाइड नोट किया बरामद
घटना की सूचना मिलते ही परिजन भीड़ को लेकर थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं मृतक के परिजनों ने 2 पुलिस कर्मियों पर 50 हजार रूपए मांगने का आरोप लगाया।

