MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शनिवार 14 फरवरी को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
पुलिस कस्टडी में युवक ने की आत्महत्या
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर थाने में युवक की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। मृतक को शनिवार को पुलिस पूछताछ के लिए लाई थी। इस घटना से जिले में हड़कंप मच गया। मृतक का नाम राजेश पटेल बताया जा रहा है, जो राजनगर थाना क्षेत्र के इमिलिया का रहने वाला था। यहां पढ़ें पूरी खबर
सीएम डॉ. मोहन ने जारी की लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को खंडवा के पंधाना में लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी की। सीएम ने सिंगल क्लिक से प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इस योजना में अब तक लाडली बहनों को 52,304 करोड़ रुपए की राशि दी गई है। मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और लाडली बहनों पर पुष्प वर्षा कर प्रदेश के कल्याण के लिए उनका आशीर्वाद लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
सगाई के बाद मंगेतर का कत्ल
कटनी के रीठी थाना अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले का पुलिस नेपर्दाफाश कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि युवक की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी होने वाली पत्नी ने ही की थी। मोबाइल फोन में किसी अन्य युवती की फोटो को लेकर उपजे विवाद के बाद नाबालिग मंगेतर ने बिजली के तार से गला घोंटकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
‘वंदे मातरम’ अनिवार्य पर इमाम बोले- जहां इसे अनिवार्य किया, वहां से बच्चों को निकालें
सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों या अन्य औपचारिक आयोजनों में ‘वंदे मातरम’ अनिवार्य करने के फैसले पर विरोध शुरू हो गया है। उज्जैन के इमाम मुफ्ती सैय्यद नासिर अली नदवी ने कहा है कि मजहबी आजादी के खिलाफ कोई भी फैसला मंजूर नहीं है। उन्होंने अपील की है कि जहां इसे अनिवार्य किया है, वहां से बच्चों को निकालें। यहां पढ़ें पूरी खबर
प्रसाद बनी जहर!
मध्य प्रदेश के जबलपुर के शहर के भेड़ाघाट क्षेत्र में एक धार्मिक आयोजन के दौरान चढ़ाए गए प्रसाद की मिठाई खाने के बाद 19 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। इनमें 6 बच्चे और 11 महिलाएं शामिल हैं। सभी मरीजों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जबकि एक मरीज की हालत गंभीर होने पर उसे नागपुर रेफर कर दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
MP से जयपुर खाटू श्याम दर्शन को जा रहे 5 लोगों की मौत
मध्यप्रदेश से खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे 5 लोग जयपुर में हादसे का शिकार हो गए है। इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 1 महिला सहित कार सवार 5 लोग शामिल है। सभी मृतक जबलपुर के रहने वाले थे। हादसे की खबर से परिजन सहित शहर में शोक की लहर है। यहां पढ़ें पूरी खबर
सीनियर एडवोकेट की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। करैरा थाना क्षेत्र में न्यायालय के निकट अज्ञात बाइक सवार हमलावर ने वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना पर गोलीबारी की, जिसमें उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना सुबह लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का वीआईपी दर्शन !
इंदौर में आस्था के सबसे बड़े केंद्रों में से एक खजराना गणेश मंदिर एक बार फिर विवादों में है। जहां आम श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश की सख्त मनाही है, वहीं कुख्यात गैंगस्टर सतीश भाऊ गर्भगृह के भीतर पहुंचकर आराम से दर्शन करता नजर आया। इतना ही नहीं, दर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
आदिवासी युवक की हत्या
सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्नई गांव में एक आदिवासी युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। मामूली विवाद के बाद दो युवकों ने बेरहमी से पिटाई की, जिससे इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच जारी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
टूटे पुल से गिरने से 3 युवकों की मौत
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक बार फिर सड़क सुरक्षा की बड़ी लापरवाही सामने आई है। तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के झलोन के पास सागर-तेंदूखेड़ा-जबलपुर स्टेट हाईवे पर स्थित एक पुल कई महीनों से टूटा पड़ा था। इसी टूटे पुल से गुजरते समय बाइक सवार तीन युवक पुल से नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर

