Rajasthan News: जैसलमेर में दर्दनाक बस हादसे के बाद परिवहन विभाग की ओर से जोधपुर में निजी बसों पर की गई सख्त कार्रवाई से खफा बस ऑपरेटरों ने जोधपुर में सभी रूटों पर बस संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया। सूचना राज्यभर में फैलने के बाद बुधवार को उदयपुर में भी बस ऑपरेटरों ने जोधपुर जाने वाली निजी को रोक लिया।

शहरभर में परिवहन विभाग की टीमों ने भी दिनभर बस स्टैंड पर बसों की जांच की। ज्यादातर बसों में फायर फाइटिंग सिस्टम और मेडिकल किट नहीं पाए गए। कई बसों में इमरजेंसी एग्जिट गेट तक नहीं थे। नियमों की अनदेखी पर विभाग ने कुछ बसों को सीज कर दिया जबकि कुछ के चालान बनाए। इस कार्रवाई से बस संचालकों में रोष फैल गया। उनका कहना है कि विभाग बिना पूर्व सूचना के कार्रवाई कर रहा है और त्योहार के समय ऐसी सख्ती से यात्रियों को भी परेशानी हो रही है।
त्योहारों में यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
जोधपुर रूट पर निजी बसें बंद होने से रोडवेज बसों पर दबाव बढ़ गया। फिलहाल रोडवेज प्रबंधन ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था नहीं की। अधिकारियों का कहना है कि अभी यात्रीभार सामान्य है यदि मांग बढ़ी तो अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
पढ़ें ये खबरें
- गर्मी में जरूर बनाएं कच्चे आम की कढ़ी, चावला और रोटी के साथ लगता है बहुत स्वादिष्ट …
- अंधविश्वास ने छीन ली जिंदगी! सांप काटने पर मासूम की गई जान, अस्पताल के बजाय झाड़ फूंक के लिए ले गए थे परिजन
- CG Highcourt News : नाबालिग की रेप के बाद गला दबाकर हत्या, हाईकोर्ट ने DNA प्रोफाइलिंग को माना सबसे अहम सबूत, आरोपी की अपील खारिज
- खून-पसीने की मेहनत हुई स्वाहा, धू-धू कर जली सौ बीघा गेहूं की फसल, लाखों का नुकसान
- फिर से लौट रहा Harry Potter, इस दिन रिलीज होगा HBO सीरीज, मेकर्स ने शेयर किया BTS Video …
