Rajasthan News: जैसलमेर में दर्दनाक बस हादसे के बाद परिवहन विभाग की ओर से जोधपुर में निजी बसों पर की गई सख्त कार्रवाई से खफा बस ऑपरेटरों ने जोधपुर में सभी रूटों पर बस संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया। सूचना राज्यभर में फैलने के बाद बुधवार को उदयपुर में भी बस ऑपरेटरों ने जोधपुर जाने वाली निजी को रोक लिया।

शहरभर में परिवहन विभाग की टीमों ने भी दिनभर बस स्टैंड पर बसों की जांच की। ज्यादातर बसों में फायर फाइटिंग सिस्टम और मेडिकल किट नहीं पाए गए। कई बसों में इमरजेंसी एग्जिट गेट तक नहीं थे। नियमों की अनदेखी पर विभाग ने कुछ बसों को सीज कर दिया जबकि कुछ के चालान बनाए। इस कार्रवाई से बस संचालकों में रोष फैल गया। उनका कहना है कि विभाग बिना पूर्व सूचना के कार्रवाई कर रहा है और त्योहार के समय ऐसी सख्ती से यात्रियों को भी परेशानी हो रही है।
त्योहारों में यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
जोधपुर रूट पर निजी बसें बंद होने से रोडवेज बसों पर दबाव बढ़ गया। फिलहाल रोडवेज प्रबंधन ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था नहीं की। अधिकारियों का कहना है कि अभी यात्रीभार सामान्य है यदि मांग बढ़ी तो अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
पढ़ें ये खबरें
- नाबालिग से दुष्कर्म का मामला: आरोपी की जमानत अर्जी खारिज, DNA रिपोर्ट में बताया गया मृत बच्चे का जैविक पिता
- ‘चिता आंदोलन’ के बीच जली असली चिता: वृद्ध महिला की मौत, केन-बेतवा परियोजना के विरोध में कर रही थी प्रदर्शन
- फूल, मालाएं और आशीर्वाद… धामी के जन्मदिन पर मुख्यसेवक सदन बना जनस्नेह का केंद्र
- ‘बैंक की नीलामी में मिलेगा सस्ता सोना’, झांसे में आए चार लोग, 27 लाख लेकर दंपति फरार
- MP प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति का गठन: डॉ. राजकुमार आचार्य अध्यक्ष नियुक्त, आदेश जारी


