लुधियाना। पंजाब में कई बड़ी वारदात होने के बाद भी हवाई फायरिंग करने का दौर बंद नहीं हो रहा है। लुधियाना में एक शादी के प्रोग्राम के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक जीवन सिंह संगोवाल के बेटे ने सरेआम 2 हवाई फायर किए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह हवाई फायर करता हुआ दिख रहा है।
फायरिंग करते की वीडियो
फायरिंग करता हुए एक छोटा सा वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पीछे डीजे पर गाना बज रहा है साड्डी पंताली ते पचासी बिल्लों बोर, बोरां अगे दस्स किदा चलदा ज़ोर। इस दौरान वह डांस फ्लोर पर आता है और पिस्टल ऊपर करके एक के बाद एक 2 फायर करता है। जैसे ही वह फायर करता है तो पीछे से उसका बड़ा भाई ऐसा करने से रोकने की कोशिश करता है।
बताया जा रहा है कि यह शादी का प्रोग्राम गिल गांव में हो रहा था। अभी यह सामने नहीं आया है कि यह घटना किस दिन की है और किस जगह पर हुई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में विधायर के बेटे को पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं हथियार की भी जांच की ज रही है।

टॉय गन से कर रहा था फायर
वहीं इस मामले पर आप विधायर जीवन सिंह संगोवाल ने कहा कि वायरल हो रही वीडियो में गोली चलाने वाला बेटा उनका ही है पर बेटा जगपाल जिस हथियार से फायर कर रहा है वह एक टॉय गन है। वहीं इस मामले में आप हाईकमान ने भी विधायक को दिल्ली तलब किया है।
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : EOW ने पेश किया 1500 पन्नों का चालान, सौम्या ने किया पद का दुरुपयोग, देवेंद्र ने पैसों का लेन-देन और केके ने संभाला था नेटवर्क का मैनेजमेंट
- भाषण के दौरान गई बिजली: पूर्व कांग्रेस विधायक ने अफसरों को लगाई फोन पर फटकार, बोले- ‘मुर्गा बना दूंगा’
- UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 5 आईएएस अफसरों को किया इधर से उधर, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
- मामूली विवाद और फिर खूनी तांडव… एक ना कहने पर कैसे उजाड़ दिया गया पूरा परिवार?
- कपूरथला में दर्दनाक त्रासदी: एक ही परिवार के 5 बेटों की मौत, मेडिकल रिपोर्ट से नशे की थ्योरी पर सवाल
