Rajasthan News: बेंगलुरु से जयपुर आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-2986 में एक यात्री ने बीच उड़ान में सिगरेट पी ली। रविवार शाम हुई इस घटना से विमान में हड़कंप मच गया। फ्लाइट क्रू को टॉयलेट से धुएं और सिगरेट की गंध महसूस हुई। जांच करने पर यात्री टॉयलेट में सिगरेट पीते मिला। जब फ्लाइट अटेंडेंट ने उसे रोकने की कोशिश की, तो वह विरोध करने लगा।

शाम करीब 5:30 बजे विमान जयपुर एयरपोर्ट पर उतरा। एयरलाइन के सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत मामले की जानकारी कैप्टन को दी और CISF की मदद से उस यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया।
जयपुर एयरपोर्ट पुलिस के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ जारी है। शुरुआती जांच में पुष्टि हुई है कि उसने विमान में धूम्रपान कर विमानन सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया। एयरलाइन स्टाफ के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।
फ्लाइट में सिगरेट पीना नागरिक उड्डयन नियमों के तहत गंभीर अपराध है। एयरलाइन ने घटना की रिपोर्ट डीजीसीए को भेजने की तैयारी की है। साथ ही जांच की जा रही है कि यात्री सिगरेट लेकर विमान में कैसे चढ़ा, ताकि जिम्मेदार कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जा सके।
पढ़ें ये खबरें
- विनेश फोगाट ने बृजभूषण के खिलाफ फिर खोला मोर्चा, समर्थन में आए महावीर फोगाट; निष्पक्षता पर उठाए सवाल
- नशाखोरी और मादक पदार्थों की तस्करी पर मुख्य सचिव सख्त, कलेक्टर-SP को कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश, शैक्षणिक संस्थानों का 500 मीटर दायरा होगा ड्रग-फ्री जोन
- हरियाणा निकाय चुनाव: बिना वोटर आईडी कार्ड भी डाल सकेंगे वोट, 10 मई को इन डाक्यूमेंट्स से मिलेगी एंट्री
- गंगोत्री से गंगासागर तक खिला ‘कमल’: जब मंच पर PM मोदी ने अपनी माला नए अध्यक्ष नितिन नवीन को पहना दी
- बंगाल आजाद हो गया, अब पंजाब की बारी: नायब सिंह सैनी

