फिरोजपुर। दिल्ली में हुए धमाके के बाद पूरे पंजाब में रेड अलर्ट है। एक एक जगह में पुलिस तैनात है। जवान आने जाने वाले हर व्यक्ति पर निगरानी रखे हुए हैं। वहीं इस बीच फिरोजपुर पुलिस ने पाकिस्तान आधारित तस्कर से संपर्क रखने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरी और विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल, 4 मैगजीन और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बड़ी बात यह है कि पूछताछ के दौरान विक्रमजीत सिंह ने कबूल किया कि उसके सीधे संपर्क पाकिस्तान में बैठे तस्कर सिकंदर से थे, जिससे वह अवैध हथियार मंगवाता था। उसके खुलासे पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 ग्लॉक पिस्तौल बरामद की हैं। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह अपने पाकिस्तानी हैंडलरों के निर्देश पर स्थानीय नेटवर्क को हथियार सप्लाई करता था।

गिरफ्तारी के बाद एक पुराने मामले का भी खुलासा हुआ है, जिसमें इसी नेटवर्क के जरिए एक ए.के.-47 राइफल मंगवाई गई थी। पुलिस ने जब्त किए गए डिजिटल उपकरणों की तकनीकी जांच शुरू कर दी है ताकि विदेशी हैंडलरों और स्थानीय सहयोगियों सहित पूरे सप्लाई नेटवर्क की पहचान की जा सके। पंजाब पुलिस के अनुसार सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क को खत्म करने और राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।
- MP सरकार का किसानों को तोहफा: अब भूमि अधिग्रहण पर मिलेगा बाजार दर से 4 गुना मुआवजा, भू-अर्जन फैक्टर बढ़ा कर किया 2.0
- Today’s Top News : पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, कचरे में सड़ते मिला स्कूली बच्चों का गणवेश, रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, तीन मंजिला इमारत से गिरा प्रेमी जोड़ा, कुकर्म करने वाला निर्मल बाबा गिरफ्तार… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- MP में संविदा-आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत: नियमितीकरण का रास्ता साफ, सरकार को हाईकोर्ट से नहीं मिला स्टे
- ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों को 31 मई तक सर्वेक्षण कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
- भू-माफियाओं की दबंगई: कार्यालय में घुसकर पटवारी और ऑपरेटर से की मारपीट, CCTV में कैद हुई वारदात
