Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को जयपुर में आयोजित सशक्त युवा-सशक्त राष्ट्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजनीति और जनसेवा को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि उनके लिए किसी भी राजनीतिक पद से बढ़कर राज्य की जनता का प्यार है।
युवा शक्ति परिषद राजस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राजे ने कहा कि राजनीति में अधिकांश लोग केवल पद पाने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करता है, तो पद उसके पीछे खुद चलकर आता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपने काम को ही अपनी पहचान बनाएं।
कार्यक्रम के दौरान राजे ने प्रदेश में बढ़ते नशे के प्रचलन पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की चेतावनी देते हुए कहा कि यह न केवल उनके भविष्य को बर्बाद कर रहा है, बल्कि समाज की नींव को भी कमजोर कर रहा है। उन्होंने सरकार और समाज के साथ मिलकर इस समस्या के समाधान के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का उदाहरण देते हुए राजे ने कहा कि जब भारतीय युवा विदेशों में विश्व स्तर पर नाम कमा सकते हैं, तो राजस्थान के युवा अपने प्रदेश में रहकर भी बड़ी सफलताएं हासिल कर सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने के सपने को साकार करने के लिए युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी भविष्य की तकनीकों में महारत हासिल करने पर जोर दिया।
पढ़ें ये खबरें
- चीन की बढ़ेगी टेंशन! फिलीपींस खरीदेगा 5 अतिरिक्त ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम, 60 मिसाइलों की भी तैयारी; भारत के साथ डील अंतिम दौर में
- 50 लाख के डीजल घोटाले की जांच के बीच अस्पताल पहुंचा फर्जी अधिकारी, CMO को धमकाया
- किढौली पहलादपुर स्कूल में सजी लोक कलाओं की रंगीन दुनिया, छात्राओं ने कलाकृतियों से दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक
- फोन की बैटरी बनाने वाली कंपनी आज कैसे बनी ग्लोबल ऑटो सेक्टर की दिग्गज, जानिए BYD का पूरा सफर
- उकलाना में जनरल स्टोर पर CM फ्लाइंग की रेड, 159 किलो पटाखे बरामद; बिना लाइसेंस आबादी के बीच था स्टॉक

