अमृतसर। पंजाब में श्री गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी सताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित नगर कीर्तन यात्रा के दौरान राज्य के कई इलाकों में ‘ड्राई डे’ (शुष्क दिवस) लागू रहेगा। इस दौरान प्रशासन द्वारा शराब और मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
यह नगर कीर्तन यात्रा श्रीनगर से शुरू होकर पठानकोट पहुंच चुकी है और 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में इसका समापन होगा। यात्रा मार्ग में आने वाले इलाकों की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया हैं।

पठानकोट जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर 20 नवंबर दोपहर से 21 नवंबर दोपहर तक जिले में सभी शराब की दुकानें, मांस की दुकानें और तंबाकू उत्पाद बेचने वाले स्टॉल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, होटलों, रेस्तरां, क्लबों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब की बिक्री और परोसने पर भी सख्त पाबंदी होगी। 21 नवंबर को यह यात्रा पठानकोट से हुशियारपुर जिले की ओर प्रस्थान करेगी। 22 नवंबर को यह यात्रा श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगी, जहां एक विशाल समारोह का आयोजन किया जाएगा। आनंदपुर साहिब में भी इस दौरान ड्राई डे लागू किए जाने की संभावना हैं।
- पाकिस्तान में ढेर किए गए 15 आतंकी: सेना को मिली थी खुफिया जानकारी, दो अलग-अलग कार्रवाई में चला ऑपरेशन
- Rajasthan News: बेटी होना मेरा दोष है? नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी पिता की उम्रकैद बरकरार
- अफीम की खेती की इनसाइड स्टोरी: होलिका दहन के एक दिन पहले कंटेनर में छिपाकर किया अफीम की बीज का परिवहन, बाउंसर करते थे खेतों की सुरक्षा, बच्चों ने ऐसे किया खुलासा…
- 10 मार्च से सरस्वती अभियान की शुरुआत: 15 सालों के दौरान बच्चों के एडमिशन में 50 लाख की आई कमी, स्कूल शिक्षा विभाग ने विधानसभा में दी जानकारी
- UPSC में 35वीं रैंक हासिल करने वाली वैभवी अग्रवाल को CM साय ने दी बधाई, कहा- कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं
