Rajasthan News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक कंटेनर ट्रक के पलटने और आग लगने से उसका चालक जिंदा जलकर मौत का शिकार हो गया। यह हादसा दोपहर करीब 11 बजे दौसा जिले के राहुवास थाना क्षेत्र के डुंगरपुर गांव के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के उन्नाव से मटन (मांस) लादकर महाराष्ट्र के लिए जा रहा कंटेनर ट्रक (RJ 32 GE 0311) अचानक अनियंत्रित हो गया।

वाहन ने पिलर नंबर 209 के पास स्थित एक VMS बोर्ड से जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद वह पलट गया और उसमें तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग की भयंकर लपटों में चालक आकाश के बचने का कोई मौका नहीं मिल सका और वह झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव काम शुरू किया।
लालसोट से बुलाई गईं 2 दमकल गाड़ियों ने करीब दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबु पाया। आग बुझने के बाद बचावकर्मियों ने क्षतिग्रस्त कंटेनर से चालक का अधजला शव बाहर निकाला। शव को दौसा जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- UAPA मामले में 6 नागरिकों की गिरफ्तारी का मामला : यूक्रेन दूतावास ने को बताया साजिश, रूस पर जताया शक
- धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026 सदन में पारित : विजय शर्मा ने कहा – वोट बैंक की राजनीति करती रही कांग्रेस, सदन से कर गई पलायन
- अनोखा चोर: कुर्ता-पायजामा पहन ‘कूल’ अंदाज में की कूलर की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर का वीडियो वायरल
- विद्युत विभाग को लाखों रुपये का चूना लगाने वाले गैंग का भंडाफोड़, 112 किलो एल्यूमीनियम तार भी बरामद
- CG News : नशे में धुत्त होकर स्कूटी चला रही युवती ने मचाया हंगामा, पुलिसकर्मियों के साथ की बहस, कहा – फांसी पर चढ़ा देंगे क्या…
