Pollution level in Rajasthan: राजस्थान के कई शहर भारी प्रदूषण की चपेट में हैं। जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा और भिवाड़ी में एयर क्वालिटी तेजी से बिगड़ी है। कोटा में AQI 302, जयपुर में 259, भिवाड़ी में 359, भीलवाड़ा में 246, श्रीगंगानगर में 256 और भरतपुर में 210 दर्ज हुआ।

हवा की गुणवत्ता लगातार गिर रही है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए हालात मुश्किल हो सकते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अस्थमा, त्वचा की समस्याएं और आंखों में जलन जैसी शिकायतें बढ़ी हैं।
सीकर में कई लोग अस्पताल पहुंचे
सीकर में हालात और खराब रहे। शांती नगर औद्योगिक क्षेत्र में अचानक प्रदूषण बढ़ा तो लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कई लोग एसके हॉस्पिटल पहुंचे और कई को भर्ती करना पड़ा। करीब 100 लोगों ने सांस फूलने की शिकायत की। अभी प्रदूषण बढ़ने की वजह साफ नहीं हुई है।
दिल्ली-NCR की हवा भी बेहद खराब
23 नवंबर को दिल्ली-NCR की हवा भी बेहद खराब श्रेणी में रही। दिल्ली में AQI 380 रहा। नोएडा 396 पर पहुंच गया, ग्रेटर नोएडा 380 पर रहा और गाज़ियाबाद की एयर क्वालिटी 426 के साथ गंभीर स्तर पर दर्ज हुई।
पढ़ें ये खबरें
- आप के विधायक को गैंगस्टर की मिली धमकी, जानिए क्या है मामला
- Big News : कांग्रेस नेता सचिन कुंडू को जान से मारने की धमकी, विदेशी नंबर से मांगी रंगदारी
- Tamilnadu Election Results 2026: डीएमके के साथ डूबी सन टीवी, 2300 करोड़ रुपए हुए तबाह…
- कांग्रेस नेता को विदेशी नंबर से 5 करोड़ की धमकी, ‘पैसे नहीं दिए तो परिवार खत्म’, गैंग का नाम लेकर मचा हड़कंप
- पांच राज्यों के चुनाव परिणाम और यूपी का बदलता मौसम, चरम पर सियासी तापमान
