Rajasthan News: उदयपुर. देशभर में रेलवे की ओर से 8 घंटे पहले आरक्षण चार्ट बनने की व्यवस्था को तीन माह तक मैनुअल रूप से चलने के बाद अब स्थायी कर दिया है। अब देशभर में यह चार्ट ऑटोमैटिक सिस्टम से ही बनेंगे।

रेलवे की ओर से कुछ माह पहले तक आरक्षण चार्ट 4 घंटे पूर्व बनाए जा रहे थे। चार्ट बनने के बाद टिकट कंफर्म नहीं होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। तीन माह पहले प्रायोगिक तौर पर रेल मंत्रालय ने व्यवस्था को बदलकर 8 घंटे पूर्व चार्ट बनाना शुरू किया। इस समयावधि में देखा कि नई व्यवस्था से रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों को कोई असुविधा तो नहीं हो रही।
सब कुछ सही रहने पर रेलवे बोर्ड ने 18 नवंबर को आदेश जारी कर इस प्रक्रिया को रेलवे सॉटवेयर में ऑटोमैटिक मोड में डाल दी। ऐसे में अब रेल रवानगी से 8 घंटे पूर्व सिस्टम ऑटोमैटिक रिजर्वेशन चार्ट तैयार कर देगा।
यात्रियों को लाभ
रिजर्वेशन चार्ट 8 घंटे पूर्व बनने से यात्रियों को कई लाभ है। अगर किसी यात्री की टिकट चार्ट बनने के बाद भी वेटिंग में आ रही है तो वह अन्य साधन से यात्रा कर सकता है। किसी यात्री का प्लान 8-10 घंटे पहले ही बना है और चार्ट बनने के बाद सीटें खाली है तो तो वह करंट में अतिरिक्त राशि दिए बिना टिकट लेकर यात्रा कर सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- Dollar-Rupee Today : रुपया 94.95 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला, क्रूड की कीमतों में उतार-चढ़ाव …
- बंगाल से ममता दीदी की विदाईः बीजेपी की 190 सीटों पर बढ़त, भाजपा कार्यकर्ता झालमुड़ी के साथ जश्न मना रहे, Watch Video
- पानीपत में बड़ा हादसा: लक्ष्य टेक्सटाइल मिल में भीषण आग, 50 से ज्यादा दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, भारी नुकसान
- विक्रमशिला सेतु मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, कार्यपालक अभियंता निलंबित, जानें कब तक बनकर होगा तैयार?
- 5 राज्यों के चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा- बंगाल की जनता ने किया खेला, वित्त मंत्री चौधरी बोले- BJP ही देश को आगे बढ़ाने वाली पार्टी
