Rajasthan News: मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू हो गई है। समारोह 21 दिसबर को प्रस्तावित है। इसे भव्य बनाने के लिए सुविवि प्रशासन जुट गया है। इसमें पीएचडी धारियों को उपाधियां और स्वर्ण पदक धारकों को स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा।

विश्वविद्यालय उप कुलसचिव ने दीक्षांत समारोह के लिए अधिसूचना जारी की है। समारोह में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों से 12 दिसबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। विभिन्न फैकल्टी के 250 से ज्यादा पीएचडी धारक और 45 से ज्यादा शोधार्थी स्वर्ण पदक विजेताओं को समानित किया जा सकता है। सुविवि का सभागार क्षतिग्रस्त होने के कारण इस बार समारोह महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सभागार में होगा।
खादी का ड्रेस कोड: विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस कोर्ड तय किया है। छात्रों को खादी का सफेद कुर्ता-पाजामा, धोती-कुर्ता अथवा पेंट-शर्ट और काले रंग के जूते पहनकर आना होगा। छात्राओं को खादी की सफेद रंग की साड़ी मय लाल बॉर्डर व लाल ब्लाउज अथवा सफेद सलवार सूट मय लाल चुन्नी या दुपट्टा तथा काले रंग के सैंडल या स्लीपर पहनना अनिवार्य है।
ये भी जरूरी
- पीएचडी उपाधिधारियों को जिनका वाईवा-वोसी एक अगस्त 2024 से 30 नवबर 2025 तक हो चुका हो।
- स्वर्ण पदक उपाधि धारक अंतिम वर्ष के अनुक्रमांक एवं पीएचडी के उपाधि धारक मोबाइल नंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
- शोधार्थियों को निर्धारित पोशाक में आना अनिवार्य होगा। इसके बिना प्रवेश संभव नहीं हो सकेगा।
पढ़ें ये खबरें
- MI vs LSG IPL 2026: आज शाम मुंबई और लखनऊ की होगी भिड़ंत, प्लेऑफ में पहुंचने दोनों को हर हाल में जीत की जरूरत, देखें पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- Dollar-Rupee Today : रुपया 94.95 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला, क्रूड की कीमतों में उतार-चढ़ाव …
- बंगाल से ममता दीदी की विदाईः बीजेपी की 190 सीटों पर बढ़त, भाजपा कार्यकर्ता झालमुड़ी के साथ जश्न मना रहे, Watch Video
- पानीपत में बड़ा हादसा: लक्ष्य टेक्सटाइल मिल में भीषण आग, 50 से ज्यादा दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, भारी नुकसान
- विक्रमशिला सेतु मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, कार्यपालक अभियंता निलंबित, जानें कब तक बनकर होगा तैयार?
