Fake Drug Alert Rajasthan: राजस्थान के खाद्य सुरक्षा और औषधि नियंत्रण आयुक्तालय एक दवा को लेकर अलर्ट जारी किया है. यह वही दवा है जो घरों में अक्सर बहती नाक, छींक या अस्थमा के लक्षणों पर ली जाती है.

इस दवा पर चेतावनी जारी
27 नवंबर 2025 को जारी नोटिस के अनुसार Levocetirizine Dihydrochloride & Montelukast Sodium Tablets IP, जो आमतौर पर Algiwin-M नाम से बेची जाती है, जांच में फेल पाई गई है. इसका इस्तेमाल एलर्जी और अस्थमा अटैक से बचाव के लिए किया जाता है. समस्या खास तौर पर इसके एक बैच नंबर YLT-25029 में मिली है.
जांच में क्या सामने आया
रिपोर्ट में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस टैबलेट में Montelukast नाम का मुख्य घटक पूरी तरह गायब था. यह वही तत्व है जो ल्यूकोट्रिएन्स को ब्लॉक कर अस्थमा और एलर्जी के लक्षणों में राहत देता है. यानी दवा में जरूरी तत्व ही नहीं मिला. पहचान संबंधी पैरामीटर भी मानकों के मुताबिक नहीं थे.
कहां बनी है यह संदिग्ध दवा
यह दवा हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले स्थित M/s YL Pharma द्वारा बनाई गई थी. संभावित खतरे को देकते हुए राज्य के सभी जिलों में अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने और कानून के तहत जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही इस कंपनी की अन्य दवाओं के नमूने भी दोबारा जांचने के आदेश दिए गए हैं.
अगर आपके पास Algiwin-M का बैच नंबर YLT-25029 है, तो इसे तुरंत बंद कर दें. पैक पर बैच नंबर YLT-25029 और निर्माण तिथियां 06/2025 या 09/2025 मौजूद हों तो डॉक्टर या फार्मासिस्ट से तुरंत सलाह लें और अन्य कंपनी का विकल्प लें. इसके अलावा यदि यह दवा दुकानों पर दिखे, तो स्थानीय औषधि नियंत्रण अधिकारी को इसकी जानकारी दें.
पढ़ें ये खबरें
- Share Market Update : 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी में भी करीब 300 अंक बढ़त, जानिए किस शेयर में कितनी तेजी ?
- भिवानी में तेज आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आंधी-बारिश से गिरे दर्जनों पेड़ ,रास्ते बंद
- ‘कमल खिलेगा, नया इतिहास गढ़ेगा..’ बंगाल चुनाव में UP के नेताओं का प्रभाव, परिणाम में बदल रहा योगी-मोदी की जोड़ी पर जनता का भरोसा!
- Puducherry Assembly Election Results 2026 LIVE: पुडुचेरी में सीएम रंगास्वामी आगे, बीजेपी गठबंधन ने पार किया बहुमत का आंकड़ा
- हरियाणा के 590 करोड़ बैंक घोटाले में बड़ा एक्शन, CFO अमित देवन बर्खास्त,CBI को सौंपी गई जांच
