चंडीगढ़। पंजाब में लगातार ठंड अपना कहर बरपा रही है। आने वाले दिनों में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है। लोगों को घरों से बाहर निकलने के पहले सावधान रहने की अपील की गई है। कई जिलों में शीत लहर का प्रभाव अधिक देखने को मिलेगा। इसके साथ ही तापमान में भी कमी आएगी। आज राज्य के 6 जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में फाजिल्का, मुक्तसर साहिब, बठिंडा, फरीदकोट, जालंधर और मोगा शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के कुछ इलाकों में मध्यम से हल्का कोहरा पड़ रहा है।
फरीदकोट सबसे ठंडा रहा तापमान में मामूली गिरावट
वहीं पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिससे यह सामान्य के करीब आ गया है। पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि चंडीगढ़ में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, जिसके बाद गिरावट आएगी।

अधिकतम तापमान में अभी से बढ़ोतरी शुरू हो गई है, जिसमें 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। ठंडी से बचने की दी सलाह सभी को ठंडी से बचने की सलाह दी गई है। ठंडी में बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने के पहले सावधान रहने कहा जा रहा है। अन्य राज्यों में भी लगातार ठंडी बढ़ती जा रही है। पहाड़ी इलाकों में शीत लहर का असर अधिक है।
- अमित शाह का हरिद्वार दौरा आज, ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
- दिल्ली में विकास कार्यों की मॉनिटरिंग: 3,786 करोड़ की विकास योजना के लिए CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- बिहार कैबिनेट का 36 सदस्यीय फॉर्मूला तैयार, भाजपा का होगा स्पीकर, जदयू के पास सभापति पद, पुराने चेहरों के साथ नई सरकार
- अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर रुस्तम सारंग को खेल एवं युवा कल्याण विभाग में मिली सहायक संचालक की जिम्मेदारी, कहा- खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने और खेल गतिविधियों से जोड़ने के पूरी प्रतिबद्धता के साथ करेंगे काम
- उज्जैन रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला! चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री का पैर, आरपीएफ जवान ने खींचकर बचाई जान, घटना CCTV में कैद

