Rajasthan News: राजस्थान और कुछ अन्य राज्यों से कई BLO की मौत की खबरें सामने आ रही हैं. अब इस मामले ने राजस्थान की सियासत को गरमा दिया है. अशोक गहलोत ने हाल में आरोप लगाया था कि बीएलओ पर असहनीय दबाव डाला जा रहा है. उनका कहना है कि चुनाव अभी तीन साल दूर हैं, फिर इतनी जल्दबाजी और दबाव के साथ SIR क्यों कराया जा रहा है, जबकि यह काम पारदर्शी तरीके से भी हो सकता था.

अब भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने गहलोत पर सीधा निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि SIR के दौरान 25 से अधिक BLO की मौत का दावा तथ्य आधारित नहीं है. राठौड़ का कहना है, अगर गहलोत के पास इसका कोई प्रमाण या सूची है, तो उसे सामने रखा जाए.
राठौड़ ने यह भी साफ किया कि SIR अभियान मतदाता सूची को सही करने और उन नामों को हटाने के लिए चल रहा है जो अवैध रूप से दर्ज हो गए हैं. उनके मुताबिक इसे राजनीतिक रंग देना गलत है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस सरकार पर पुराने आरोप फिर दोहराए पूरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार, पेपर लीक और आंतरिक खींचतान ही चर्चा में रही.
राठौड़ के अनुसार राज्य ने जन कल्याण पर ज्यादा खर्च किया है और शासन को बेहतर बनाने के नए पैमाने तय किए हैं. औद्योगिक नीति, MSME नीति, खेल और पर्यटन जैसी कई नई नीतियां लागू की गई हैं. लगभग 27 हजार करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा चुका है और हर विधानसभा क्षेत्र में 50 से 100 करोड़ रुपये तक के काम चल रहे हैं.
उन्होंने बताया कि राजस्थान समिट के दौरान 35 लाख करोड़ रुपये के MOU हुए, जिन्हें जमीन पर उतारना राज्य के लिए गर्व की बात है. राठौड़ का दावा है कि राज्य की GSDP हर साल लगभग 19 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है और राजस्थान 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में बढ़ रहा है.
पढ़ें ये खबरें
- विवेक विहार अग्निकांड: सुरक्षा इंतजाम ही बने जानलेवा, 4 बड़ी चूकें, जिसने एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां कर दी खत्म
- Assam Election Result 2026 Live: गुवाहाटी सेंट्रल सीट पर वोटों की गिनती शुरू, BJP+ ने पार किया ‘सत्ता का मैजिक नंबर’
- Kerala Election Results 2026 LIVE: मतगणना अपडेट, शुरुआती रुझानों में यूडीएफ की सरकार, UDF- 92, LDF-42 और BJP-2 सीट में आगे
- सरकार आपके साथ है… बारिश और आंधी से हुई पशु और जनहानि का योगी ने लिया संज्ञान, घायलों के समुचित इलाज का निर्देश
- Tamilnadu Election Results 2026 LIVE: विजय की TVK ने DMK को छोड़ा पीछे, 67 सीटों पर बनाई बढ़त…
