Rajasthan Board Exams 2026: राजस्थान के लाखों स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खबर है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 2026 में होने वाली कक्षा 9, 10, 11 और 12 की परीक्षाओं की प्रमुख तारीखें घोषित कर दी हैं. बोर्ड ने यह जानकारी एक्स पर एक संक्षिप्त पोस्ट के जरिए दी गई है.

कब होंगी परीक्षाएं?
- कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं 10 मार्च से 25 मार्च तक चलेंगी.
- कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित होंगी.
जैसे ही विस्तृत टाइम टेबल जारी होगा, छात्रों को विषयवार तिथियां आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर मिल जाएंगी. पिछले साल ये परीक्षाएं मार्च के शुरुआती हफ्ते से शुरू हुई थीं.
क्या है पास होने का नियम
राजस्थान बोर्ड में पास होने के लिए हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक जरूरी हैं. एक या दो विषय में कम अंक आए तो कंपार्टमेंट माना जाएगा. दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम अंक न आने पर छात्र फेल माने जाएंगे.
डेटशीट कैसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर RBSE Date Sheet 2026 का लिंक खोजें.
- अपनी कक्षा के अनुसार 10th या 12th डेटशीट चुनें.
- खुलने वाले पेज से टाइम टेबल डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी ले लें.
पढ़ें ये खबरें
- CG Weather Report : गर्मी दिखाएगी तेवर, 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा, मौसम विभाग ने जताई संभावना
- MP Morning News: सीएम लेंगे बैक टू बैक बैठकें, नारी शक्ति वंदन का उत्सव, पहले दिन 1616 क्विंटल गेहूं खरीदी, कांग्रेस का हल्लाबोल, भोपाल में मातृ मृत्यु के मामलों पर बड़ी पहल, बोरवेल में गिरे ‘भागीरथ’ का रेस्क्यू जारी
- Morning News Brief: पीएम मोदी बोले- TMC राज में मां-मानुष डरे हुए; ट्रंप ने NATO को फिर दी खुली धमकी; बांग्लादेश बोला- हमें शेख हसीना लौटा दो
- 10 April History : आर्य समाज की स्थापना, चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत, वैज्ञानिक नौतम भट्ट का जन्म… जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 10 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
