Rajasthan News: बाड़मेर जिले की रामसर पंचायत समिति में शनिवार को हुई साधारण सभा अचानक गरमा गई। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई व्यवस्था पर चर्चा के दौरान शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी और बीडीओ विक्रम जांगिड़ के बीच बहस तेज हो गई। विधायक ने पंचायत भवन के पीछे पड़े कचरे के ढेर की तस्वीरें दिखाईं और फंड के इस्तेमाल पर जवाब मांगा।

विधायक ने पूछा- पैसे कहां जा रहे हैं
बैठक में एसडीएम रामलाल मीणा, बीडीओ विक्रम जांगिड़ और पंचायत समिति सदस्य भी मौजूद थे। विधायक ने मोबाइल में कचरे की तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि पंचायत समिति के ठीक पीछे गंदगी का अंबार लगा है, जबकि स्वच्छता पर बजट खर्च हो रहा है।
बीडीओ ने जवाब दिया कि अभी तक रामसर और गागरिया में ही भुगतान हुआ है। बाकी जगहों पर काम पूरा होने के बाद ही पेमेंट किया जाएगा। कचरे के ढेर पर उन्होंने कहा कि यह किसी शादी समारोह का कचरा हो सकता है।
जब विधायक ने टेंडर और भुगतान का पूरा लेखा-जोखा लाने को कहा तो बीडीओ ने छुट्टी का हवाला दिया और बताया कि अकाउंटेंट मौजूद नहीं है। इस पर विधायक ने कहा कि वे बैठक से नहीं उठेंगे, कागजात मंगवाकर ही दिखाए जाएं।
यह जनसुनवाई नहीं, लेकिन मुद्दा गंभीर है
बहस बढ़ते देख पंचायत समिति सदस्य आसूराम ने बीच में कहा कि यह साधारण सभा है, इसे जनसुनवाई की तरह न चलाया जाए। विधायक ने जवाब दिया कि यहां किसी का निजी विषय नहीं उठ रहा, स्वच्छ भारत मिशन देश की प्राथमिकता है और इसे जमीन पर दिखना चाहिए।
बैठक के अंत में विधायक ने चेतावनी दी कि सफाई व्यवस्था, टेंडर और भुगतान से जुड़े सारे कागजात जल्द सामने लाए जाएं, वरना मामला आगे बढ़ेगा।
पढ़ें ये खबरें
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन सिद्दीकी गिरफ्तार, CM रेखा गुप्ता ने की Delhi Metro की सराहना, दिल्ली में आतंकी पन्नू की साजिश नाकाम, दिल्ली-NCR से पेट्रोल-डीजल वाहन होंगे बाहर
- CG Morning News: सीएम साय का दुर्ग और जगदलपुर दौरा आज, 700 बिस्तरों वाले नए अस्पताल के लिए तीसरी बार टेंडर जारी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल आएंगे छत्तीसगढ़…
- National Morning News Brief: रूस-अमेरिका की न्यू स्टार्ट संधि खत्म, जनगणना के पहले चरण में नहीं होगी जाति गणना, यूपीएससी ने सेकेंड अटेम्प्ट पर लगाई रोक, IAS रश्मि कमल को बंगाल में जनगणना का चार्ज, PM मोदी के साथ हो सकती थी अप्रत्याशित घटना
- सीएम योगी का उत्तराखंड प्रवास : पैतृक गांव पंचूर जाएंगे मुख्यमंत्री, अपनी स्कूल का भी करेंगे दौरा, स्थानीय लोगों में उत्साह
- एमपी में फिर बढ़ा सर्दी का असर: रात का पारा 10° से नीचे, घना कोहरा छाया; ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित

