Rajasthan News: बाड़मेर जिले की रामसर पंचायत समिति में शनिवार को हुई साधारण सभा अचानक गरमा गई। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई व्यवस्था पर चर्चा के दौरान शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी और बीडीओ विक्रम जांगिड़ के बीच बहस तेज हो गई। विधायक ने पंचायत भवन के पीछे पड़े कचरे के ढेर की तस्वीरें दिखाईं और फंड के इस्तेमाल पर जवाब मांगा।

विधायक ने पूछा- पैसे कहां जा रहे हैं
बैठक में एसडीएम रामलाल मीणा, बीडीओ विक्रम जांगिड़ और पंचायत समिति सदस्य भी मौजूद थे। विधायक ने मोबाइल में कचरे की तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि पंचायत समिति के ठीक पीछे गंदगी का अंबार लगा है, जबकि स्वच्छता पर बजट खर्च हो रहा है।
बीडीओ ने जवाब दिया कि अभी तक रामसर और गागरिया में ही भुगतान हुआ है। बाकी जगहों पर काम पूरा होने के बाद ही पेमेंट किया जाएगा। कचरे के ढेर पर उन्होंने कहा कि यह किसी शादी समारोह का कचरा हो सकता है।
जब विधायक ने टेंडर और भुगतान का पूरा लेखा-जोखा लाने को कहा तो बीडीओ ने छुट्टी का हवाला दिया और बताया कि अकाउंटेंट मौजूद नहीं है। इस पर विधायक ने कहा कि वे बैठक से नहीं उठेंगे, कागजात मंगवाकर ही दिखाए जाएं।
यह जनसुनवाई नहीं, लेकिन मुद्दा गंभीर है
बहस बढ़ते देख पंचायत समिति सदस्य आसूराम ने बीच में कहा कि यह साधारण सभा है, इसे जनसुनवाई की तरह न चलाया जाए। विधायक ने जवाब दिया कि यहां किसी का निजी विषय नहीं उठ रहा, स्वच्छ भारत मिशन देश की प्राथमिकता है और इसे जमीन पर दिखना चाहिए।
बैठक के अंत में विधायक ने चेतावनी दी कि सफाई व्यवस्था, टेंडर और भुगतान से जुड़े सारे कागजात जल्द सामने लाए जाएं, वरना मामला आगे बढ़ेगा।
पढ़ें ये खबरें
- पंचकूला में 15 सितंबर के बाद एक्शन: 33 बड़े बकायेदारों पर 15.20 करोड़ बकाया, सील होंगी संपत्तियां!
- उज्जैन में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म! आरोपी अकबर का निकाला जुलूस, पुलिस ने भेजा जेल
- बाब अल-मंदेब से सटे मोखा पर हूतियों ने किया कब्जा, सऊदी अरब का यमन में हूती कब्जे वाले मोखा शहर पर हवाई हमला
- शी जिनपिंग की सुरक्षा में अभेद्य घेरा, जमीन से आसमान तक हाई अलर्ट; जानें कैसे तैयार हुआ सिक्योरिटी प्लान
- प्रेमिका के शादी से मुकरने पर ट्रेन के आगे कूदा युवक, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव


