पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. घुमारवीं पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष नाका अभियान के दौरान पंजाब नंबर की एक अर्टिगा कार PB01E-3946 को रोका गया. पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर कार चालक ने स्पीड बढ़ाकर नाका तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया.
कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद पुलिस ने उमरीनाला ब्रिज, कूहमजवाड़ के पास गाड़ी को घेरकर रोक लिया. कार की तलाशी लेने पर पुलिस को एक बैग में 3 किलो 650 ग्राम चरस बरामद हुई. तुरंत ही पुलिस ने वाहन में सवार तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह (25), हयातनगर, गुरदासपुर, पंजाब मनप्रीत (24), जेल रोड रवीदास चौक, गुरदासपुर, पंजाब अमित कुमार (27), बतई, डोडा, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है.

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ पकड़ा गया है. आरोपियों के खिलाफ ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि चरस कहां से लाई गई थी और किस नेटवर्क के माध्यम से इसकी सप्लाई की जानी थी.
- UP में बदला मौसम, कई जनपदों में हुआ हल्की बारिश, कानपुर में गिरे ओले, गरज चमक की चेतावनी
- झारखंड पुलिस: लातेहार में 5 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली का सरेंडर, 20 साल से था सक्रिय, मुखिया से जमीन विवाद के कारण उठाया था हथियार
- बिहार कांग्रेस का मिशन टैलेंट हंट, बिना सिफारिश युवाओं को राजनीति में एंट्री का मौका, तीन पदों के लिए मुकाबला
- IPL 2026: मुंबई हारी लेकिन Rohit Sharma ने रचा इतिहास! धोनी-कोहली को पछाड़कर इस खास लिस्ट में बने नंबर-1
- DC vs MI IPL 2026: समीर रिजवी के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से हराया, सीजन की लगातार दूसरी जीत
