होशियारपुर। होशियारपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार पंजाब के 32 युवक ग्रीस में फंसे हुए हैं, उन्हें बंधक बनाया गया है। इन युवकों को एक ट्रैवल एजेंट द्वारा धोखा दिया गया, जिन्होंने उन्हें ग्रीस में नौकरी का ख्वाब दिखा कर उन्हें वहां भेजा था, लेकिन वहां पहुंचते ही उन्हें बंधक बना लिया गया। उन सभी से दिन-रात काम करवाया गया।
जानकारी सामने आई है उसके हिसाब से जो युवक बंधक बनाए गए हैं इनमें से 27 युवक होशियारपुर जिले के हैं। पुलिस ने इस मामले में एजेंट हरजिंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य आरोपों में केस दर्ज किया है। एसएचओ दलजीत सिंह के अनुसार, आरोपी एजेंट को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वहां ताला लगा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है और उसकी जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ युवक दो साल से और कुछ डेढ़ साल से वहां फंसे हुए हैं।

बंधक बने जौबन की मां नीलम ने सरकार से अपील की है कि उसके बेटे समेत अन्य युवकों को जल्द से जल्द घर वापस लाया जाए। उन्होंने कहा कि एजेंट ने उनके बेटे की जिंदगी बर्बाद कर दी है और वह चाहती हैं कि उसे सजा मिले।
- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर में, ‘लोक मिलनी’ के जरिए सुनेंगे जनता की समस्याएं
- Shri Kedarnath Dham : महाशिवरात्रि पर होगी कपाट खुलने की तिथि की घोषणा, जल्द शुरु होंगे बाबा केदारनाथ के ग्रीष्मकालीन दर्शन
- BREAKING: पेशी के दौरान कोर्ट परिसर से भागे दो आरोपी, हत्या के प्रयास सहित अन्य मामलों में थे विचाराधीन…
- शुरू होते ही हंगामें की भेंट चढ़ी बिहार विधान परिषद की कार्यवाही, राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्षी सदस्यों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
- बिहार शिक्षक भर्ती चरण-4, प्राइमरी से प्लस टू तक पदों की घोषणा, जानें किस विषय में कितनी सीटें

