बठिंडा। किसान आंदोलन के दौरान बुजुर्ग महिला पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद कंगना रनौत की आज बठिंडा कोर्ट में पेशी थी, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुई। वकील ने हाजिरी से छूट पाने के लिए अर्जी दायर की थी, इसके बाद कंगना नहीं आई उनके जगह उनके वकील आए थे। कोर्ट ने अगली तारीख दे दी है।अब अगली सुनवाई 5 जनवरी को है।
आपको बता दें कि दिल्ली में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा था। इस दौरान कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में बीबी महिंदर कौर की फोटो के साथ एक पोस्ट डाली थी, जिसमें लिखा था कि ऐसी महिलाएं धरने पर 100-100 रुपए लेकर आती हैं। इसके बाद ही महिंदर कौर समेत किसान आंदोलन में बैठे अन्य लोग ने भी इसका विरोध किया था।
इस बारे में महिंदर कौर का कहना है कि वह इस केस को लेकर गंभीर है और वह अब किसी भी हाल में कंगना को माफ नहीं करेंगी। वह यह लड़ाई तब तक लड़ेंगी जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता है।
- BHEL Share OFS Opens : OFS रिटेल निवेशकों के लिए खुला, शेयर गिरने से डिस्काउंट कम हुआ, जानिए पैसा लगाना चाहिए या नहीं …
- जंगल बचाने निकले अधिकारी खुद बने निशाना: शहडोल में रेंजर सहित वन अमले पर हमला, 30 से अधिक लोगों ने किया अटैक
- IND vs NAM : दिल्ली में भारत की Playing 11 बदलना तय, छक्कों की बारिश करने वाले धुरंधर ‘अनफिट’, इन 3 मैच विनर्स के खेलने पर सस्पेंस
- धामी सरकार ने पेंशन में किया इजाफा, राज्य आंदोलनकारियों की pension 10 हजार बढ़ी, आश्रितों को भी हुआ फायदा
- तीन युवकों के शव मिलने से फैली सनसनीः ढाबे के पास पड़े थे तीनों शव, सड़क हादसे में मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस


