जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पैतृक गांव सतौज में भाजपा को पंचायती चुनावों में केवल एक वोट पड़ी है। इस बात का खुलासा वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने किया है क्योंकि यह गांव उनके दिड़बा विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। मुख्यमंत्री मान समय-समय पर अपने पैतृक गांव में आते-जाते रहते हैं।
इस गांव से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरिंदर पाल ऋषि को भारी मतों से जीत हासिल हुई है। उन्होंने जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में आम आदमी पार्टी की भारी जीत को जनता का पंजाब सरकार की नीतियों पर फतवा करार देते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि जनता ने एक बार फिर से कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा को ठुकरा दिया है।

चीमा ने कहा कि प्रत्येक चुनाव में आम आदमी पार्टी विजयी होती जा रही है और आगे भी आने वाले प्रत्येक चुनाव में जनता का भरोसा आम आदमी पार्टी के साथ बना रहेगा क्योंकि इस पार्टी में शामिल लोग आम घरों से संबंध रखते हैं जबकि परंपरागत पार्टियों के नेता परिवारवाद की राजनीति में फंसे हुए हैं।
- बाक्स ऑफिस पर फिर से कब्जा करने आ रहे हैं Bobby Deol, अपकमिंग फिल्म Bandar की रिलीज डेट रिवील …
- CG News : ट्रैफिक जवान ने जड़ा थप्पड़ तो युवक ने भी पुलिसकर्मी को मारा तमाचा, Video Viral
- शराब पार्टी के लिए पैसे न देने पर बदमाशों ने मचाया बवाल, गाड़ियों में की तोड़फोड़, फायरिंग कर फैलाई दहशत
- बिहार: सड़क हादसे में जदयू नेता की दर्दनाक मौत, 3 अन्य दोस्तों की हालत गंभीर
- बांका में मेले के लिए पति से हुई अनबन, 20 साल की युवती ने कीटनाशक खाकर किया सुसाइड, भागलपुर के अस्पताल में तोड़ा दम

