Rajasthan News: राजस्थान में विधायक निधि में कथित कमीशनखोरी के मामले में खींवसर से भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा को पार्टी की ओर से भेजे गए नोटिस पर दिए गए जवाब से भाजपा संतुष्ट नहीं है। यह जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में दी।

मदन राठौड़ ने कहा कि यह पूरा मामला भाजपा की अनुशासन समिति को भेज दिया गया है। समिति तथ्यों की गहन जांच करेगी और अपनी अनुशंसा देगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। उन्होंने यह भी कहा कि मामला विधायक निधि से जुड़ा है, इसलिए पार्टी इसे बेहद गंभीरता से ले रही है।
गौरतलब है कि विधायक निधि में कमीशनखोरी के आरोप सिर्फ रेवंतराम डांगा तक सीमित नहीं हैं। एक समाचार पत्र के स्टिंग वीडियो के बाद भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा, कांग्रेस विधायक अनीता जाटव और निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत पर भी आरोप लगे हैं। वीडियो में विधायक निधि की राशि मंजूर कराने के बदले कमीशन मांगे जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस, दोनों ने अपने-अपने विधायकों को नोटिस जारी किए थे।
बता दें कि विधानसभा की सदाचार समिति भी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को समिति ने तीनों विधायकों से पूछताछ पूरी की। पूछताछ के दौरान विधायकों ने अपना पक्ष रखा और दस्तावेज पेश करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। रेवंतराम डांगा को 15 दिन, ऋतु बनावत को 10 दिन और अनीता जाटव को 7 दिन का समय दिया गया है। समिति अब प्रस्तुत किए जाने वाले सबूतों की जांच करेगी और रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौंपेगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
पढ़ें ये खबरें
- चारधाम यात्रा: CM धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, कहा- अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत FIR करें
- VIDEO : समाज की बैठक में बोले नंदकुमार साय – आदिवासी 5 बच्चें पैदा करें, धर्म कोड में आदिवासी ही लिखना… सतर्क रहना जनगणना के दौरान हो सकता है खेल !
- दुखद: क्राइम मीटिंग में शामिल होने जा रहे दारोगा की सड़क हादसे में मौत, पसरा मातम
- वरिंदर घुम्मन केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रब्बी बाजवा बोले- CM मान करें हस्तक्षेप
- KKR vs LSG IPL 2026: कोलकाता ने लखनऊ को दिया 182 रन का लक्ष्य, रघुवंशी ने खेली सर्वाधिक 45 रनों की पारी, कप्तान रहाणे ने बनाए 41 रन
