भुवनेश्वर। ओडिशा के 18 खिलाड़ियों को कथित तौर पर अमानवीय परिस्थितियों में यात्रा करनी पड़ी। इंटरनेट मीडिया पर वायरल एक वीडियो में खिलाड़ी ट्रेन के शौचालय के बाहर अपने सामान के साथ ठुंसे हुए बैठे दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, ओडिशा के स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग ने उत्तर प्रदेश में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूल कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए 18 खिलाड़ियों—10 लड़के और 8 लड़कियों को भेजा था। ओडिशा स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक ज्योति प्रसाद परिडा ने बताया कि आगे की यात्रा के लिए केवल चार खिलाड़ियों के पास ही पक्के टिकट थे। शेष खिलाड़ियों को सामान्य डिब्बों में सफर करना पड़ा। कड़ाके की ठंड में उन्हें ट्रेन के टॉयलेट के पास स्टील की फर्श पर बैठना पड़ा, जहां जगह संकरी और बदबूदार होने के साथ ही कोचों के बीच आने-जाने का रास्ता भी होता है।

वायरल वीडियो में कुछ खिलाड़ी अपने सामान पर बैठे हुए सिर से पैर तक खुद को ढककर ठंड से बचने की कोशिश करते दिख रहे हैं, जबकि कुछ अन्य खिलाड़ी सामान के सहारे सिर झुकाए बैठे नजर आ रहे हैं। हालत यह रही कि वापसी के दौरान भी खिलाड़ियों को इसी बदतर स्थिति में यात्रा करनी पड़ी, क्योंकि लौटने के लिए भी कन्फर्म टिकट की व्यवस्था नहीं की गई थी। ओडिशा खेल प्राधिकरण के एक सहायक निदेशक ने पूरे मामले को ‘कुप्रबंधन’ करार दिया है। इस घटना ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों की सुरक्षा, गरिमा और कल्याण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
- भोपाल में डॉक्टर से लूट का पर्दाफाश: महिला मित्र ने रची थी पूरी साजिश, ऐसे दिया का वारदात को अंजाम
- पटरी पर बिछ गई लाशें! पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख
- 10 करोड़ मांगने वाले एक्सटॉर्शन गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने फुलप्रूफ प्लान को ऐसे किया फेल, जानकर…
- सुशासन तिहार 2026 : मुख्यमंत्री साय ने कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी, आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश, 1 मई से 10 जून तक प्रदेशभर में लगेंगे समाधान शिविर
- होटल के खाने में निकली मकड़ी: इंगेजमेंट पार्टी का रखा था प्रोग्राम, खराब मिक्स वेज सब्जी खिलाने का आरोप

