Rajasthan News: जयपुर। रेलवे की ओर से इरूमुदि-थाईप्सम त्योहार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए चार जोड़ी ट्रेनों का मेलमरूवतूर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार भगत की कोठी (जोधपुर) तिरूच्चिराप्पल्लि ट्रेन 31 दिसंबर से 28 जनवरी तक भगत की कोठी से प्रस्थान कर मेलमरूवतूर स्टेशन पर सुबह 11.04 बजे आगमन कर 11.05 बजे प्रस्थान करेगी। तिरूच्चिराप्पल्लि-भगत की कोठी (जोधपुर) रेलसेवा 3 से 31 जनवरी तक तिरूच्चिराप्पल्लि से प्रस्थान कर मेलमरूवतूर स्टेशन पर सुबह 11.24 बजे आगमन व 11.25 बजे प्रस्थान करेगी।
रामेश्वरम-फिरोजपुर कैट ट्रेन 6 से 27 जनवरी तक रामेश्वरम से प्रस्थान कर मेलमरूवतूर स्टेशन पर सुबह 6.39 बजे आगमन कर 6.40 बजे प्रस्थान करेगी। फिरोजपुर कैंट-रामेश्वरम ट्रेन 3 से 31 जनवरी तक फिरोजपुर कैंट से प्रस्थान कर मेलमरूवतूर स्टेशन पर सुबह 11.04 बजे आगमन व 11.05 बजे प्रस्थान करेगी।
बीकानेर-मदुरै ट्रेन 4 से 25 जनवरी तक बीकानेर से प्रस्थान कर मेलमरूवतूर स्टेशन पर सुबह 11.24 बजे आगमन कर 11.25 बजे प्रस्थान करेगी। मदुरै-बीकानेर ट्रेन 1 से 29 जनवरी तक मदुरै से प्रस्थान कर मेलमरूवतूर स्टेशन पर शाम 5.49 बजे आगमन व 5.50 बजे प्रस्थान करेगी।
जोधपुर-मनारगुडी ट्रेन 1 से 29 जनवरी तक जोधपुर से प्रस्थान कर मेलमरूवतूर स्टेशन पर सुबह 11.04 बजे आगमन कर 11.05 बजे प्रस्थान करेगी। मन्नारगुडी-बीकानेर ट्रेन 5 से 26 जनवरी तक मदुरै से प्रस्थान कर मेलमरूवतूर स्टेशन पर शाम 5.49 बजे आगमन व 5.50. बजे प्रस्थान करेगी।
पढ़ें ये खबरें
- Holi 2026 : होली के लिए बन गई है ज्यादा गुजिया, तो इस तरह से करें स्टोर …
- UP में कानून का बंटाधार! SP से शिकायत करने पर पूर्व प्रधान को जान से मारने की मिली धमकी, खत्म हो गया खाकी का खौफ?
- निशांत कुमार को राज्यसभा भेजे जाने की अटकलों के बीच मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, मुश्किल में फंसी उपेंद्र कुशवाहा की सीट
- ChatGPT: पेंटागन के साथ OpenAI की डील से मचा बवाल, चैटजीपीटी को लोग कर रहे अनइंस्टॉल, सीईओ Sam Altman को देनी पड़ी सफाई
- राजधानी में पुलिस का खौफ नहीं! : होली पर देर रात चाकूबाजी से इलाके में दहशत, घायल युवक का अस्पताल में चल रहा इलाज

