पंजाब में लगातार मौसम बदलता हुआ नजर आ रहा है। कहीं कोहरे का कहर तो कहीं बारिश को लेकर अलर्ट जारी हो रहा है। नए साल के पहले दिन पंजाब के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला में भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यही कारण है कि यहां पर ठंड का भी एहसास अधिक हो सकता है।
मौमस विभाग के अनुसार पंजाब और चंडीगढ़ में 1 जनवरी तक बारिश की संभावना बनी हुई है। यह संभावना वेस्टर्न डिस्टरबेंस के पहाड़ी इलाकों में सक्रिय होने के कारण हुआ है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा के लोगों को सावधान रहने की अपील है यहां पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

लोगों को एहतियात के तौर पर अलर्ट जारी किया गया है और सावधान रहने की अपील भी की गई है। कई जिलों की हालत ऐसी है कि वहां पर विजिबिलिटी शून्य पर जाकर अटक गई है। लोग घर से बाहर निकालने के पहले सोच रहे हैं।
यहां होगा घना कोहरा
बारिश के अलावा गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। यहां विजिबिलिटी में काफी कमी आई है। इन स्थान में कोहरे के कारण यात्राएं भी स्थगित की जा रही है।
- हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अखबार पढ़ना हुआ अनिवार्य, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए सख्त निर्देश
- काम पर सवाल उठाना नहीं हुआ बर्दाश्त: आरक्षक ने पकड़ी टीआई की कॉलर, पुलिस महकमे में हंगामा
- रिश्वत देकर भी नहीं मिला हक, भागलपुर नगर निगम में सफाईकर्मियों की भूख हड़ताल, 2 साल से अटकी फाइलों ने तोड़ी कमर
- बड़ी खबर: कल मंत्री पद की शपथ लेंगे निशांत कुमार! सम्राट सरकार में मिल सकती है अहम जिम्मेदारी
- Gold Silver Price Today : सोने चांदी में जोरदार उछाल, 1,51,809 पर आया सोना, 6,079 महंगी हुई चांदी, जानिए ताजा भाव ?
