Rajasthan News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विश्व मंच पर प्रतिष्ठा और मजबूत हुई है। भारत आज चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है। प्रदेश में भाजपा सरकार ने अल्प समय में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

रिफाइनरी निर्माण प्रक्रिया वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में प्रारंभ हुई थी। कांग्रेस सरकार ने सितंबर 2013 में रिफाइनरी को लेकर ऐसा एमओयू किया, जिसमें सरकार को 15 वर्षों तक बिना ब्याज के प्रतिवर्ष 3871 करोड़ रुपये देने थे, इसके बाद 26 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलती।
यह अत्यधिक आर्थिक बोझ डालने वाला समझौता था। वर्ष 2017 में एचपीसीएल के साथ हमारी तत्कालीन सरकार ने नया एमओयू किया। सरकार प्रतिवर्ष लगभग 1100 करोड़ रुपए देगी, उस पर ब्याज भी मिलेगा और राज्य की हिस्सेदारी भी सुनिश्चित की गई।
कांग्रेस की योजना में जहां 15 वर्षों में लगभग 56 हजार करोड़ रुपए का भार पड़ता, वहीं भाजपा सरकार ने इसे घटाकर 16,845 करोड़ रुपए कर दिया। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने वर्ष 2023 में परियोजना की लागत बढ़ाकर 72,937 करोड़ रुपए कर दी। इसके बाद संशोधित लागत 79,459 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।
पढ़ें ये खबरें
- CG News : समर्पण के बाद खुल रहे नक्सलियों के राज… जंगल से विस्फोटकों का जखीरा बरामद
- IAS Transfer : 8 DM समेत 38 अफसरों का तबादला, रिंकू सिंह राही को मिली तैनाती
- MP Road Accident: खून से लाल हुई सड़क, विदिशा, शहडोल और पन्ना में 5 की मौत, जानें किस तरह हुआ हादसा
- GT vs PBKS IPL 2026: गुजरात ने किया पिछली हार का हिसाब चुकता, रोमांचक मुकाबले में पंजाब 4 विकेट दी शिकस्त, साई सुदर्शन ने खेली अर्धशतकीय पारी
- देवभूमि उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक पहचान, सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी- धामी
