Rajasthan News: राजस्थान में बढ़ते सड़क हादसों और एम्बुलेंस की देरी से पहुंचने की समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने गृह विभाग से मांग की है कि 108 और 104 एम्बुलेंस सेवाओं को जीपीएस आधारित लाइब लोकेशन ट्रैकिंग से जोड़ा जाए। इससे इमरजेंसी कॉल्स पर तुरंत कॉलर की लोकेशन ट्रेस हो सकेगी और एम्बुलेंस कम समय में घटनास्थल पर पहुंच सकेगी।

एनएचएम डायरेक्टर डॉ. अमित यादव ने एसीएस होम को पत्र लिखकर इसकी मांग की। उन्होंने बताया कि फिलहाल 108 और 104 कॉल सेंटर्स पर यह सुविधा नहीं होने से रिस्पॉन्स टाइम बढ़ रहा है। अभी ऑपरेटर को कॉलर से फोन पर लोकेशन पूछनी पड़ती है जो फिर एम्बुलेंस ड्राइवर को मैसेज से भेजी जाती है।
इस प्रक्रिया में कई बार लोकेशन सही से ट्रेस न होने से देरी हो जाती है, जिससे गंभीर घायलों की जान खतरे में पड़ सकती है। वहीं मोबाइल जीपीएस आधारित लाइव लोकेशन ट्रैकिंग सुविधा केवल 112 टोल-फ्री आपातकालीन नंबर पर आने वाली कॉल्स के लिए ही उपलब्ध है।
पढ़ें ये खबरें
- अब इनका भी खोलो खाता! सीढ़ियां चढ़कर बैंक के अंदर पहुंचे नंदी-गाय, देखते ही भाग खड़े हुए ग्राहक-कर्मचारी
- रेखा यादव बनी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष: आदेश जारी, 6 साल बाद महिला आयोग में हुई नियुक्ति
- ‘अपराधियों पर सम्राट सेना की कहर जारी’, बिहार में लगातार हो रहे एनकाउंटर पर NDA नेताओं का बड़ा बयान
- PM ग्राम सड़क योजना में घटिया निर्माण का आरोप: बेस में गिट्टी की जगह डाल रहे मिट्टी, ग्रामीणों ने कहा- पहली बारिश भी नहीं झेल पाएगी सड़क
- Delhi AC Blast में मरने वाले 9 लोगों की दर्दनाक कहानीः कोई बेड से नहीं उठ सका, कोई सीढ़ियों पर झुलसा, कुछ के सिर्फ कंकाल मिले, देखें वीडियो
