Rajasthan News: उदयपुर। सवीना थाना क्षेत्र में प्रतापनगर-बलीचा बाइपास पर नेला तालाब के निकट शनिवार तड़के 3 बजे दो तेज रफ्तार कारों की आमने-सामने भिड़ंत में चार दोस्तों की जान चली गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और शवों को क्रेन व कटर की मदद से गेट तोड़कर बाहर निकालना पड़ा।

सवीना थानाधिकारी अजयराज सिंह ने बताया कि मृतक मोहम्मद अयान का 16 जनवरी को जन्मदिन था। जश्न के दौरान सभी 6 दोस्त एक धार्मिक कार्यक्रम महफिल-ए-मिलाद के बाद तड़के चाय पीने के लिए निकले थे। बाइपास पर नेला तालाब के पास मोड़ पर इनकी कार जैसे ही बाइपास पर चढ़ी, तभी चूरू राजगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार गुजरात नंबर की कार से टकरा गई।
हादसे में मोहम्मद अयान (17), आदिल कुरैशी (14), शेर मोहम्मद (19), गुलाम ख्वाजा (17) की मौत हो गई, वहीं वसीम (20), मोहम्मद कैफ (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गुजरात की कार में बैठे महिपाल जाट (48), राजबाला (45), राजेश (26), कर्मवीर सिंह (24) भी घायल हो गए।
गाड़ियां कबाड़ में तब्दील
दुर्घटना के बाद गाड़ियां कबाड़ में तब्दील हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट तोड़कर मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को एमबी हॉस्पिटल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त कारों को जब्त कर सवीना थाने में खड़ा करवाया है।
पढ़ें ये खबरें
- Sachin Pilot का बड़ा दावा: 5 राज्यों के चुनाव नतीजों से पहले भीलवाड़ा में बोले पायलट- बनेगी हमारी सरकार
- चीन की चेतावनी के आगे झुका पाकिस्तान, गधे के मांस के निर्यात को दी मंजूरी ; शहबाज ने खुद संभाला मामला
- Today’s Top News : CM साय ने समीक्षा बैठक में अफसरों को दिया अल्टीमेटम, शराब घोटाला मामले में 13 ठिकानों पर ED की छापेमारी, IED ब्लास्ट में शहीद जवानों को दी गई आखिरी सलामी, दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित दंपती की मौत, प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- इंजीनियरिंग स्टूडेंट पर एसिड अटैक: फ्लाईओवर के ऊपर से बदमाश ने घर पर फेंका, बुरी तरह झुलसा छात्र
- एक कदम हरियाली की ओर : सीएम योगी की अपील, हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, नदी किनारों पर वृहद पौधरोपण को प्राथमिकता

