Union Budget 2026-27. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) वित्त वर्ष-2026 का बजट (Union Budget 2026-27) पेश कर दिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रिकॉर्ड लगातर 9वीं बार बजट पेश किया. 85 मिनटे के भाषण में सीतारमण ने 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और 3 आयुर्वेदिक एम्स, पूरे देश में 12.2 लाख करोड़ से डेवलपमेंट, महिला उद्यमियों के लिए She-Mart, मेगा टैक्सटाइल पार्क, बायोफार्मा के ग्लोबल हब समेत कई घोषणाएं की. इस बजट को सीएम योगी ने प्रेरणादायी संकल्प पत्र बताया है.
सीएम योगी ने एक्स पर लिखा ‘पावन माघी पूर्णिमा एवं सद्गुरु रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 (Union Budget 2026-27) ‘विकसित भारत’ के निर्माण का एक प्रेरणादायी संकल्प-पत्र है. यह बजट युवाओं को अवसर, किसानों को सुरक्षा, उद्यमियों को प्रोत्साहन, मध्यम वर्ग को राहत और श्रमिकों को सम्मान प्रदान करेगा तथा नवाचार, विनिर्माण और रोजगार को नई गति देने के साथ ही कृषि, ग्रामीण विकास, अवसंरचना, पर्यटन, संस्कृति और ज्ञान परंपरा को सशक्त बनाते हुए ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र को साकार करेगा.’
इसे भी पढ़ें : Magh Purnima Snan Prayagraj : माघ पूर्णिमा का स्नान शुरू, सीएम योगी ने धर्माचार्यों, साधु-संतों और श्रद्धालुओं का किया स्वागत, अब तक 90 लाख लोगों ने लगाई डुबकी
योगी ने आगे लिखा कि ‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में एमएसएमई, स्टार्टअप और स्वदेशी उत्पादन को समर्थन देकर ‘आत्मनिर्भर भारत’ की नींव को और सुदृढ़ किया गया है. पूर्ण विश्वास है कि सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और सुशासन के माध्यम से यह बजट वर्तमान के साथ भविष्य के भारत का मार्ग प्रशस्त करेगा. इस दूरदर्शी और लोक-कल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार और वित्त मंत्री जी का धन्यवाद.’
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


