हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने लक्ष्मीबाई नगर मेन रोड स्थित मालवा रेडीमेड क्लस्टर के सामने से दो आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ MD के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31.86 ग्राम MD बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, मादक पदार्थ आरोपियों ने बड़ी चालाकी से अपनी होंडा दोपहिया गाड़ी की सीट के अंदर छुपा रखा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमललाल मेघवाल और नरेंद्रलाल मेघवाल निवासी झालावाड़ के रूप में हुई है। कमल मजदूरी करता है और केवल दूसरी कक्षा तक पढ़ा है, जबकि नरेंद्र 10वीं तक शिक्षित है और दुकान चलाता है। कमल के खिलाफ पूर्व में भी एक आपराधिक मामला दर्ज होना सामने आया है।
ये भी पढ़ें: जीआरपी पुलिस के हत्थे चढ़ा हाई प्रोफाइल चोरः फॉरेन रिटर्न बीटेक पास आरोपी ट्रेनों में करता था चोरी
तलाशी के दौरान पुलिस ने MD के अलावा एक दोपहिया वाहन और दो वीवो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। कुल जब्त मशरूका की कीमत लगभग 4 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूला कि वे सस्ते दाम में MD खरीदकर इंदौर में नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर बेचने की फिराक में थे, ताकि अवैध मुनाफा कमा सकें।
ये भी पढ़ें: भिक्षा मांगने वाले साधुओं की पिटाई: ब्राह्मण होने का मांगा सबूत, दस्तावेज देखकर युवक के उड़े होश
इस मामले में अपराध क्रमांक 14/2026 के तहत धारा 8/22 NDPS एक्ट में केस दर्ज कर आगे की पूछताछ और नेटवर्क खंगालने की कार्रवाई जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई और शहर में किन लोगों तक सप्लाई की जानी थी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


