शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हाई प्रोफाइल चोर जीआरपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फॉरेन रिटर्न बीटेक पास आरोपी ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी युवक के पास 7 लाख से ज्यादा के सोने और चांदी के आभूषण बरामद किया है।
दरअसल जीआरपी पुलिस भोपाल ने यह कार्रवाई की है। आरोपी प्रांजल दीक्षित को ऑनलाइन गेमिंग और बैटिंग की लत थी। ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हार जाने के चलते ट्रेनों में चोरी करने लगा था। राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत जैसी ट्रेनों में चलने वाले यात्रियों को निशाना बनाता था।


