शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर डेढ़ करोड़ की बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। टेलीग्राम ग्रुप के जरिए 77 वर्षीय बुजुर्ग को बदमाशों ने शिकार बनाया है।
2 फरवरी महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर त्रिपुंड-त्रिनेत्र, चंदन और आभूषणों से हुआ मनमोहक श्रृंगार,
दरअसल फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट “लैंडप्राइम” से रजिस्ट्रेशन कराया गया। निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगों ने पहले भरोसा जीता फिर बुजुर्ग से 1 करोड़ 49 लाख 35 हजार 273 रुपये की ठगी की। 26 से ज्यादा बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई। फर्जी डैशबोर्ड पर नकली मुनाफा दिखाया गया। मुनाफा निकालने पर टैक्स और फीस के नाम पर मांगे और पैसे।
MP Morning News: सीएम डॉ मोहन के गुजरात दौरे का दूसरा दिन, पीसीसी चीफ करेंगे संगठनात्मक बैठक,
साइबर क्राइम ब्रांच भोपाल में शिकायत
UPI और RTGS के जरिए करोड़ों का लेनदेन कराया गया। रकम निकालने की कोशिश करते ही वेबसाइट बंद हो गई। टेलीग्राम ग्रुप के एडमिन और एक्सपर्ट फरार हो गए। पैसा डूबने पर बुजुर्ग को साइबर ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम ब्रांच भोपाल में शिकायत दर्ज कराई गई है।


