इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के धर्मस्व, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने अपने खंडवा प्रवास के दौरान सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना को लेकर मीडिया से चर्चा की। उन्होंने बताया कि एमपी सरकार और गुजरात सरकार ने मिलकर पर्यटन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण MoU साइन किया है, जो कि जल्द ही मूर्त रूप लेने वाला है। जिसमें दोनों ही प्रदेश के वासियों को मां नर्मदा में चलाये जाने वाले क्रूज के जरिए स्टैचू ऑफ वन नेस से लेकर स्टैचू ऑफ यूनिटी तक के पर्यटन स्थलों का आनंद मिल सकेगा ।
इस महत्वपूर्ण योजना को बताते हुए पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि स्टैच्यू ऑफ वन नेस से लेकर स्टैचू ऑफ यूनिटी तक के लिए प्रदेश के पर्यटन विभाग ने एक बड़ी ही महत्वपूर्ण योजना बनाई है, जिसमें इस क्षेत्र में नर्मदा नदी में क्रूज चलाने की योजना है। इसको लेकर गुजरात सरकार के साथ मध्य प्रदेश सरकार का एमओयू भी हो चुका है और अब इस महत्वपूर्ण योजना को लेकर धरातल पर काम करने हेतु रचना योजना बन रही है। जल्द ही यह रचना भी पूरी कर ली जाएगी और दोनों ही प्रदेशवासियों को इस महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों का लाभ क्रूज के जरिए देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें: एमपी सरकार फिर लेगी 5200 करोड़ का कर्ज: 2026 में दूसरी बार ऋण, चालू वित्तीय वर्ष में अब तक ले चुकी हैं इतना Loan
आपको बता दें कि स्टैच्यू ऑफ वननेस (एकात्मता की प्रतिमा) खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी के किनारे मान्धाता पर्वत पर स्थित आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची बहुधातु प्रतिमा है। इसका अनावरण 21 सितंबर 2023 को किया गया, जो बाल रूप में शंकराचार्य को दर्शाती है और ‘अद्वैत वेदांत’ के संदेश के साथ ‘एकता’ का प्रतीक है। वहीं स्टैचू ऑफ यूनिटी, गुजरात में नर्मदा नदी के साधु-बेट द्वीप पर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर (597 फीट) ऊंची प्रतिमा है। जो आधुनिक इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट नमूना है, जो एकता और लौह पुरुष के योगदान का प्रतीक है, साथ ही यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है।
ये भी पढ़ें: MP पुलिस की अच्छी पहलः सीधी भारत का पहला जिला जहां के थानों में साइन लैंग्वेज आधारित QR कोड सिस्टम स्थापित, मूक-बधिर अपनी बात प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


